{"_id":"5ac221734f1c1bb6618b5191","slug":"pakistan-pm-shahid-khaqan-abbasi-accused-india-of-taking-brutal-action-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी पीएम का आरोपः कश्मीर में भारत कर रहा है 'बर्बर' कार्रवाई","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी पीएम का आरोपः कश्मीर में भारत कर रहा है 'बर्बर' कार्रवाई
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने भारत पर कश्मीर में ‘क्रूर कार्रवाई’ करने का आरोप लगाया है। अब्बासी का बयान रविवार को तीन आतंकवाद विरोधी अभियानों में भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा 13 आतंकवादियों को मार गिराए जाने की घटना के बाद रविवार देर रात सामने आया।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों में सेना के तीन जवान भी शहीद हो गए। इसमें 4 आम नागरिक भी मारे गए। अब्बासी ने कहा कि हत्याओं का विरोध कर रहे आम नागरिकों पर पैलट गन के इस्तेमाल सहित क्रूर कार्रवाई निंदनीय है।
विज्ञापन
अब्बासी ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वे भारत से कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र के तथ्य इकट्ठा करने वाले मिशनों को जाने देने की अनुमति देने का अनुरोध करें। भारतीय सुरक्षा बलों के कल के अभियानों से हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी समूहों को एक बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन