फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan pm permission to increase the share of civilian posts in ISI senior officials

ISI के वरिष्ठ अधिकारियों में असैन्य पदों की हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव को पाक पीएम की मंजूरी

Mon, 18 Sep 2017 05:31 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Mon, 18 Sep 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
Pakistan pm permission to increase the share of civilian posts in ISI senior officials
Shahid Khaqan Abbasi

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने देश की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के वरिष्ठ अधिकारियों में असैन्य लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र डॉन की ओर से रविवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब्बासी ने 15 सितंबर को एजेंसी में सर्वोच्च असैन्य पद महानिदेशकों (डीजी) की संख्या एक से बढ़ाकर चार करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पाक ने यूएन में उठाया कश्मीर मुद्दा, भारत ने कहा- ‘मियां की दौड़ मस्जिद तक’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसआई में असैन्य डीजी का पद ग्रेड 21 का है, जो सशस्त्र सेनाओं में सेवारत मेजर जनरल के बराबर है। इससे पहले खुफिया एजेंसी में असैन्य डीजी का केवल एक पद होता था।


इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने उप महानिदेशकों (डीडीजी) की संख्या भी 8 से बढ़ाकर 15 कर दी है। कैबिनेट एंड एस्टेब्लिशमेंट डिवीजन के संसदीय सचिव रजा जावेद इखलास ने इस आदेश को नियमित मामला बताया। वहीं सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अधिकारियों ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें- पाक सेना की योजना का हिस्सा है आतंकी संगठनों द्वारा नई राजनीतिक पार्टियां बनाना!

हालांकि यह जरूर कहा कि प्रधानमंत्री सक्षम प्राधिकारी हैं, इसलिए आईएसआई में पदों में वृद्धि को मंजूरी देना उनका विशेषाधिकार है। गौरतलब है कि आईएसआई प्रधानमंत्री सचिवालय के तहत काम करता है। इसका मुख्यालय रावलपिंडी में था लेकिन बाद में इसे इस्लामाबाद स्थानांतरित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed