फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan PM in not intersted to take stern action against jud chief hafiz saeed 

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज पर 'कड़ी कार्रवाई' से डरा पाक, PM ने बताई ये वजह

Mon, 19 Feb 2018 09:56 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
Pakistan PM in not intersted to take stern action against jud chief hafiz saeed 

पूरी दुनिया जहां इस इंताजार में है कि पाकिस्तान आतंकी हाफिज सईद पर जल्द कड़ी कार्रवाई करेगा। तो वहीं पाकिस्तान ने ऐसा करने से पहले ही अपने पैर पीछे खींच लिए हैं।

विज्ञापन


पाक मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने हाफिज के जमात-उद दावा (JuD) और फलेह-ए-इंसानियत (FIF) जैसे संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का फैसला टाल दिया है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि ऐसा करने से पाकिस्तान में राजनीतिक संकट पैदा हो सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि हाल में अमेरिका की ओर से पाकिस्तान को दी जाने वाली 7 हजार करोड़ की सैन्य मदद रोक दी गई है। आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय दबाव झेल रहे पाक पर हाफिज पर कड़ी कार्रवाई करने का दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि हाफिज 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता है। 

गौरतलब है कि पाकिस्तान के इस दोगले रवैये के खिलाफ भारत कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार आवाज उठा चुका है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान पर यूएन से जानकारियां साझा की थीं और यूएन में हाफिज को वैश्विक आतंकी घोषित करने की मांग भी की थी।

स्पेन में पिछले साल भारत ने जानकारी दी थी कि पाकिस्तान में  हाफिज से जुड़े संगठन संदिग्ध रैलियां, बैठक और फंड इकट्ठा करने जैसी गतिविधियों को आसानी से अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं आतंकी हाफिज जैसे कई बड़े संदिग्ध पाकिस्तान में बेखौफ घूम रहे हैं और ये आसानी से भारत में आतंक फैला रहे हैं।


बता दें कि भारत लंबे समय से मांग कर रहा है कि पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं भारत इनकी संपत्तियों को जब्त करने की लगातार मांग करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed