फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan PM Imran khan Ready to talk to Prime Minister Modi on any issue

किसी भी मसले पर पीएम मोदी से बातचीत को तैयार इमरान, बोले-हाफिज दाऊद के लिए हम जिम्मेदार नहीं

Fri, 30 Nov 2018 05:28 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Nov 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
Pakistan PM Imran khan Ready to talk to Prime Minister Modi on any issue
इमरान खान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसी भी मसले पर बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के मसले हमें विरासत में मिले हैं। इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि हमारी जमीन से पड़ोसी मुल्कों में आतंकी गतिविधि चलाने देना इस्लामाबाद के हित में नहीं है।
विज्ञापन


दरअसल इमरान की प्रतिक्रिया भारत के उस तल्ख रुख के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं चल सकते। अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर भारतीय पत्रकारों से बातचीत में खान ने कहा कि कश्मीर मसले का फौजी हल मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


कुछ भी असंभव नहीं है, इसका भी हल हो सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों की सोच बदल चुकी है। हालांकि उन्होंने कहा कि शांति के प्रयास एकतरफा नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारत में आम चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि नई दिल्ली के रुख का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed