फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan plans to execute a severely disabled man by hanging him to death while he remains seated in his wheelchair

लकवे से लाचार शख्स को फांसी देने को बेताब है पाकिस्तान

Fri, 21 Aug 2015 03:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 21 Aug 2015 03:10 PM IST
विज्ञापन
Pakistan plans to execute a severely disabled man by hanging him to death while he remains seated in his wheelchair

वो न तो खुद से चल सकता है और न ही खड़ा हो सकता है। पांच साल से उसकी जिंदगी व्हीलचेयर पर कट रही है। लेकिन अब इसी व्हीलचेयर पर उसे मौत भी नसीब होगी।

विज्ञापन


पाकिस्तान में साल 2009 में खून के जुर्म में अब्दुल बसित नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया था। 43 वर्षीय अब्दुल व्हील चेयर पर बैठकर अब अपने आखिरी वक्त का इंतजार कर रहा है। बसित को उसके जुर्म के लिए अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


दरअसल, गिरफ्तारी के साल भर बाद इस शख्स को लकवा मार गया था। जिसके बाद से फैसलाबाद के जेल में व्हील चेयर पर इसकी जिंदगी कट रही है। पाकिस्तान की अदालत ने इस हालत पर भी तरस नहीं खाया और इसको फांसी की सजा सुना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानवाधिकार संगठन कर रहे हैं सजा का विरोध

Pakistan plans to execute a severely disabled man by hanging him to death while he remains seated in his wheelchair

अब्दुल बसित का गुनाह बेशक संगीन है लेकिन जिस हालत में उसे फांसी की सजा सुनाई गई है, उसका विरोध भी शुरू हो गया है। कई वकील और मानवाधिकार संगठन अब्दुल की हालत को आगे रखकर सजा का विरोध कर रहे हैं।

फांसी की सजा पाने वाले मुजरिम के लिए जारी दिशा निर्देशों में भी ये बात की सामने आई है कि फांसी के वक्त मुजरिम का अपने पैरों पर खड़ा होना और अपने शरीर का भार संभालना जरूरी है। जेल के अधिकारियों को उम्मीद है कि ऐसी अवस्था में अब्दुल को फांसी देने में व्हील चेयर मददगार साबित होगी।

अब्दुल के वकील की याचिका पर आने वाले मंगलवार को अगली सुनवाई होनी है। अब सभी के निगाहें इसी पर टिकी हैं कि उसकी फांसी बरकार रहती है या जज उस पर तरस खाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed