{"_id":"5847fdf94f1c1b9b19448f03","slug":"pakistan-pia-plane-has-crashed-near-pipplian","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के ऐबटाबाद में विमान क्रैश, प्लेन में सवार थे 47 लोगों की मौत, 36 शव बरामद","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान के ऐबटाबाद में विमान क्रैश, प्लेन में सवार थे 47 लोगों की मौत, 36 शव बरामद
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 Dec 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
plan crash
- फोटो : local police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान बुधवार को पाक के एबटाबाद के पास क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 47 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस विमान में पॉप गायक से इस्लामिक उपदेशक बने जुनैद जमशेद और दो विदेशी नागरिक भी सवार थे। अब तक 36 शव बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
फ्लाइट संख्या पीके-661 ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल से इस्लामाबाद के लिए दोपहर बाद 3:30 बजे उड़ान भरी थी। विमान को 4:40 बजे इस्लामाबाद के एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन यह एबटाबाद के हवेलियां स्थित पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पास पटोला गांव के पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विमान में सवार लोगों में जुनैद जमशेद के अलावा उनकी पत्नी और चित्राल के डिप्टी कमिश्नर ओसामा वराइच भी थे। पीआईए के प्रवक्ता ने कहा कि विमान के पायलट ने ट्रैफिक कंट्रोल को खतरे के बारे में बताया था। इसके बाद अचानक विमान राडार से गायब हो गया। विमान में सवार लोगों में दो एयरहोस्टेस समेत 11 महिलाएं और दो नवजात शिशु भी थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि विमान का मलबा बरामद कर लिया गया है। किसी के बचने की कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि आधिकारिक तौर पर विमान क्रैश होने की कोई वजह नहीं बताई गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विमान के इंजन में गड़बड़ी आ गई थी।
जमशेद के भाई ने मीडिया को बताया कि जमशेद और उनकी पत्नी तबलीगी जमात में शामिल थे और चित्राल के धार्मिक सफर से लौट रहे थे। पाक सेना के छह हेलीकॉप्टरों को राहत अभियान में लगाया गया है। लेकिन पहाड़ी इलाका होने की वजह से मुश्किल आ रही है।
बाल-बाल बचे सईद अनवर
पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सईद अनवर बाल बाल बच गए। वह इस विमान में सवार होने वाले थे, लेकिन बाद में उन्होंने चित्राल में ही रुकने का फैसला किया।
It is being reported the PIA plane has crashed near Pipplian that is a suburban village of Havelian: Pakistan media.
— ANI (@ANI_news) December 7, 2016