फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan peshawar teacher story

दिल रो रहा है... 'टीचर ताहिरा क़ाज़ी आप शहीद हैं'

Thu, 18 Dec 2014 03:05 PM IST
Updated Thu, 18 Dec 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
pakistan peshawar teacher story

पेशावर में स्कूल हमले की दो स्याह रातों के बाद अब मारे गये लोगों के आंकड़ों के चेहरे तलाश हो रहे हैं। कौन थे वे बच्चे या शिक्षक? क्या याद रह गया है उन लोगों के बारे में उन लोगों को, जो ज़िंदा रह गये हैं पेशावर में। मारे गये लोगों की शिनाख्त हो रही है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर स्कूली बच्चे टीचर ताहिरा काजी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल में उनका कितना सम्मान था।

रहीम ख़ान ने लिखा है कि दिल रो रहा है। उन्होंने ट्वीट किया-"मेरी प्यारी टीचर ताहिरा काजी, आप एक शहीद हैं।" उन्होंने ताहिरा काजी के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है।
विज्ञापन


ताहिरा काजी स्कूल की उन अधिकारियों-कर्मचारियों में शामिल थीं, जिनकी मौत तालिबान के हमले में हुई। ताहिरा को पेशावर की सबसे अनुभवी शिक्षक कहा जाता था। हमले के चश्मदीद गवाहों ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि ताहिरा कई बच्चों को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहीं। उन्होंने कई बच्चों के माता-पिता को फोन कर स्कूल से बच्चों को ले जाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैरों में गोलियां लगी, लेकिन बचकर निकलने में कामयाब रहे

pakistan peshawar teacher story

शाहरुख खान, (घायल) छात्रः शाहरुख खान के दोनों पैरों में गोलियां लगीं लेकिन स्कूल परिसर से निकलने में कामयाब रहे। उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "आठवीं से लेकर दसवीं कक्षा के छात्रों का विशेष सेमिनार मुख्य हॉल में चल रहा था, तब हमने गोलियों की आवाज सुनी। कई लोग हॉल में घुस आए और गोलियां चलाने लगे। प्रिसिंपल और कई टीचर उस वक्त हॉल में मौजूद थे।"

शेर शाह, छात्रः शेर शाह की उम्र 14-15 साल के बीच थी। उनके पिता सीमेंट फैक्टरी में काम करते हैं।

सईद खान, शिक्षकः सईद खान का अंतिम संस्कार पेशावर में कर दिया गया है। बिन कुतुब फाउंडेशन ने बताया है कि सईद खान आम लोगों की सहायता के लिए संस्था की मदद करने वालों में शामिल थे।

दफन हो गई हसरतें

pakistan peshawar teacher story

उस्मान सादिक अब्बासी, छात्रः उस्मान सादिक अब्बासी के एक मित्र ने बीबीसी को बताया कि वो दसवीं कक्षा का छात्र था और उनका शव अंतिम संस्कार के लिए ऐबटाबाद ले जाया गया है।

यासिरूल्लाह, छात्रः यासिरूल्लाह की उम्र आठ साल थी। वे पेशावर के पत्रकार मंजूर अली के रिश्तेदार थे।

सो‌फिया अमजद, शिक्षकः सो‌फिया अमजद आर्मी स्कूल में पढ़ाती थीं। उन्होंने पेशावर के एक वकील से शादी की थी। स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सोफिया का सपना अपनी बेटियों का विवाह करने का था।

मोबिन शाह आफरीदीः स्कूल के बेहतरीन छात्रों में शुमार मोबिन शाह आफरीदी डॉक्टर या इंजीनियर बनना चाहते थे। उन्हें सिर के पीछे गोली तब मारी गई जब वे खिड़की के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह किया गया।

नुरुल्लाह दुरानी और सैफुल्लाह दुरानी दोनों भाई थे। उनकी एक रिश्तेदार जेना चौधरी ने ट्विटर पर लिखा है, ''वो मंगलवार को नए जूते पहनकर स्कूल गए थे। इससे वो बहुत खुश थे। नुरुल्लाह के मारे जाने के बाद सैफुल्लाह ने अपनी बड़ी बहन को पुकारा कि वे छोटी बहन को बचाएँ।''

ऐमल खानः ऐमल ख़ान की उम्र 20 साल थी। ऐमल के एक दोस्त ने हमले में उनकी मौत की पुष्टि की है।
हयात उल्लाहः हमले में मारे गए छात्र हयात उल्लाह एक फौजी अफसर के बेटे थे। उनका नाम मेजर सिकंदर बताया जाता है।

बीनिस परवेज, शिक्षकः स्थानीय मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक़ बीनिस की मंगलवार को हुए हमले में मौत हो गई। वो स्कूल की एक अध्यापिका थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed