{"_id":"5acefa7c4f1c1b853d8b4b38","slug":"pakistan-parliament-passed-a-resolution-on-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान की संसद में 'कश्मीर मसले' पर पास हुआ प्रस्ताव, यूएन से की जांच की मांग ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान की संसद में 'कश्मीर मसले' पर पास हुआ प्रस्ताव, यूएन से की जांच की मांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की संसद ने बुधवार को एक प्रस्ताव पास किया है जिसमें कश्मीर में कथित मानवाधिकारों के उल्लंघन मामले की कड़ी निंदा की गई है। प्रस्ताव में यूएन ह्यूमन राइट्स कमीशन से मांग की गई है कि वह घाटी में जांच के लिए टीम भेजे।
विज्ञापन
पाकिस्तान में कश्मीर मामलों के मंत्री बरजीस ताहिर ने नेशनल असेंबली में प्रस्ताव पारित किया। उन्होंने इंटरनेशनल कम्यूनिटी से अपील की है कि कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू किया जाये।
विज्ञापन
प्रस्ताव में यह भी मांग की गई है कि जेनेवा में ह्यूमन राइट काउंसिल कश्मीर घाटी में तथ्यों की जांच के लिए कमेटी बनाए और कश्मीर में हो रहे कथित मानवाधिकार उल्लंघन की जांच करे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को इंटरनेशनल लेवल पर उठा रहा है।
विज्ञापन