फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan ousted Prime Minister Nawaz Sharif indicated that authorities were preparing to arrest him

नवाज शरीफ को सता रहा गिरफ्तारी का डर, कहा- आदियाला जेल मेरे लिए हो रही तैयार

Thu, 12 Apr 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Thu, 12 Apr 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Pakistan ousted Prime Minister Nawaz Sharif indicated that authorities were preparing to arrest him
नवाज शरीफ

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ  को भय है कि उन्हें जेल हो सकता है। यह बात उन्होंने खुद बुधवार को कही। शरीफ ने कहा कि उनके लिए प्रसिद्ध आदिआला जेल को पहले ही तैयार किया जा चुका है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) के तीन सदस्य विदेशों में उनके परिवार के व्यवसायी कारोबार की जांच कर रहे हैं, जो उनके खराब राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हैं। इस्लामाबाद में एक जवाबदेह अदालत में अपने परिवार की एवेनफील्ड संपत्तियों के बारे में भ्रष्टाचार के मामले में पेश होने के बाद शरीफ ने यह टिप्पणी की। शरीफ ने कहा कि आदिआला जेल की सफाई शुरू कर दी गई है। वे पहले से ही जानते हैं कि कोई आ रहा है। रावलपिंडी स्थित आदिआला जेल काफी चर्चित है, यहीं मुंबई हमले के मास्टर माइंड और लश्कर ऑपरेशन कमांडर जाकि उर रहमान लखवी को रखा गया था। 
विज्ञापन


उन्हें कैसे पता कि कोई यहां आने वाला है? उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ पनामा पेपर लीक मामले की जांच करने और सख्त सजा देने के निर्देश दिए हैं। यह केवल एक चुनौती है जिसका सामना पीएमएल-एन इस समय कर रही है। दूसरी बड़ी समस्या यह है कि खुफिया एजेंसियों के इशारे पर उनकी पार्टी के नेता इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 4 अप्रैल को शरीफ ने कहा था कि पाकिस्तान सैनिक शासन में फंस गया है। जैसा कि वह पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि उनकी पार्टी को आम चुनाव में देरी मंजूर नहीं है। मालूम हो कि पाकिस्तान में जुलाई में आम चुनाव होने हैं। शरीफ ने कहा कि देश को ब्रिटेन से आजादी मिल गई लेकिन अभी भी यह सैनिक शासन में फंसा हुआ है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति आसीफ अली जरदारी पर हमला करते हुए कहा था कि मैं आंतरिक कार्यों के बारे में नहीं जानता हूं, लेकिन पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सहअध्यक्ष की हरकतें शर्मनाक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed