फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan opens immigration center on Kartarpur border

पाक ने करतारपुर सीमा पर खोला आव्रजन केंद्र

Tue, 04 Dec 2018 05:14 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 04 Dec 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
Pakistan opens immigration center on Kartarpur border
Kartarpur sahib
पाकिस्तान ने सिख श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक करतापुर कॉरिडोर के शिलान्यास के बाद करतारपुर सीमा पर एक आव्रजन केंद्र स्थापित किया है। सिख समुदाय की लंबे समय से अटकी मांग को पूरा करते हुए यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को भारत के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपनी जिंदगी के आखिरी साल करतारपुर में ही बिताए थे।
विज्ञापन


संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के उपनिदेशक (पंजाब) मुफखर अदील ने कहा चूंकि सीमा पार कराने वाला स्थान, आतंकवादियों, मानव तस्करों और मादक पदार्थ विक्रेताओं के लिए एक आसान निशाना बन सकता है इसलिए सीमा के दोनों तरफ स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए एक मजबूत प्रणाली की जरूरत है। अदील ने बताया कि एफआईए ने करतापुर गलियारा खोले जाने को लेकर नरोवाल में करतारपुर सीमा पर एक आव्रजन कार्यालय स्थापित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एफआईए अधिकारी बोर्डिंग अधिकारियों की भूमिका निभाएंगे, सिख श्रद्धालुओं के दस्तावेजों की जांच करेंगे और बायोमेट्रिक तकनीक के जरिए उनकी पहचान करेंगे। वीजा धारक सिख श्रद्धालुओं को शहर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी जबकि परमिट धारकों को केवल गुरुद्वारा दरबार साहिब तक जाने दिया जाएगा। इस गलियारे के छह महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed