{"_id":"590a49024f1c1ba8744422ef","slug":"pakistan-non-muslim-women-s-compelled-to-read-quran-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: अस्पताल में गैर मुस्लिमों को कुरान पढ़ने के लिए किया गया मजबूर","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: अस्पताल में गैर मुस्लिमों को कुरान पढ़ने के लिए किया गया मजबूर
एजेंसी/ लाहौर
Updated Thu, 04 May 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक सरकारी अस्पताल के प्रबंधन ने अपने गैर मुस्लिम कर्मचारियों को सुबह की सभा के दौरान पवित्र कुरान की आयत पढ़ने के लिए मजबूर किया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें फिर पूरे दिन के लिए गैरहाजिर रहने के लिए कहा गया है।
लाहौर के मियां मीर अस्पताल में यह मामला प्रकाश में आया है, जब वहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुहम्मद सरफराज ने सुबह की सभा में शामिल होने वाले एक ईसाई कर्मचारी को कथित तौर पर थप्पड़ मारा। एक समाचार पत्र में छपी रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद सभी कर्मचारियों ने इसको लेकर प्रबंधन के समक्ष विरोध दर्ज कराया।
अस्पताल के मार्शल नाम के एक ईसाई कर्मचारी ने कहा कि चिकित्सा अधीक्षक का यह कदम पाकिस्तान के संविधान का उल्लंघन है।