{"_id":"5b8a95c042c792465e1ea112","slug":"pakistan-needs-nine-billion-dollar-for-running-domestic-economy-says-asad-umar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगाल पाक बोला- नहीं चाहिए आईएमएफ से उधारी, कहीं और से करेंगे 9 अरब डॉलर का जुगाड़","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कंगाल पाक बोला- नहीं चाहिए आईएमएफ से उधारी, कहीं और से करेंगे 9 अरब डॉलर का जुगाड़
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Sat, 01 Sep 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक सरकार ने इमरान के पीएम पद की शपथ से पहले की उन कवायदों को विराम दे दिया है जिनके मुताबिक देश को आर्थिक तंगहाली से उबारने के लिए खान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) जा सकते हैं।
विज्ञापन
पाक वित्तमंत्री असद उमर ने माना कि विदेशी मुद्रा संकट से जूझ रहे पाक को चालू खाता घाटे से निपटने के लिए नौ अरब डॉलर की जरूरत है लेकिन फिलहाल हमने आईएमएफ जाने का कोई फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन
डॉन न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान इस समय मुश्किल आर्थिक दौर में है और पिछले दस साल के दौरान उसका कुल कर्ज 28,000 अरब रुपये पर पहुंच चुका है। पीटीआई नेतृत्व वाली नई इमरान सरकार के सामने देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने की चुनौती है क्योंकि सत्ता में आई नई सरकार को तुरंत प्रभाव से 12 अरब डॉलर की जरूरत है।
विज्ञापन
पाकिस्तान संसद के उच्च सदन में सवालों का जवाब देते हुए उमर ने कहा, ‘बजट के मुताबिक हमें नौ अरब डॉलर की जरूरत है। लेकिन हम इसकी जड़ में जाकर समस्या का समाधान करना चाहते हैं।’ उन्होंने भरोसा जताया कि अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए जो उपाय किए जा रहे हैं उनका परिणाम दो से तीन साल में मिलने लगेगा। इस बीच देश उधार लेगा।