फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan mosque orders religious lessons for 'brothel owner'

वेश्यालय चलाने वाली महिला को मस्जिद जाने का आदेश

Wed, 03 Oct 2012 02:59 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 03 Oct 2012 02:59 PM IST
विज्ञापन
pakistan mosque orders religious lessons for 'brothel owner'

पेशावर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश दोस्त मोहम्मद खान ने मस्जिद में महीने भर की उनकी हाज़िरी को उनकी जमानत का हिस्सा बनाया है।

विज्ञापन


उन्होंने इमाम से कहा है कि वे इस महिला के बारे में एक महीने के अंत में रिपोर्ट सौंपें।

जमानत मंजूर
जज ने बाकी चार महिलाओं की जमानत अर्ज़ी को भी मंजूर कर लिया। इन्हें इस वेश्यालय पर पुलिस के छापे के दौरान पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था।

जज ने सभी महिलाओं को दो मुचलकों के अलावा 50,000 रुपए का जुर्माना भी भरने का आदेश दिया है।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार पुलिस ने इस सूचना के आधार पर यह छापा मारा था कि हयाताबाद के एक घर में वेश्यालय चलाया जा रहा है।

एक अन्य वेश्यालय
गिरफ्तार की गई महिलाओं ने निचली अदालत में 14 सितंबर को अर्ज़ी दायर की थी। लेकिन अतिरिक्त ज़िला जज ने इन अर्ज़ियों को नामंज़ूर कर दिया था।

वेश्यालय चलाने वाली महिला की सूचना पर अमल करते हुए हाईकोर्ट ने पुलिस को एक अन्य वेश्यालय पर भेजा था जिसे एक पुरुष और उसकी पत्नी चला रही थी।

लेकिन इस पुरुष की बेटी ने इन आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि यह महिला उनके घर नौकर थी और उन्हें लूट कर घर से भाग गई थी।

हाईकोर्ट ने इस पुरुष और उसकी पत्नी की जमानत मंज़ूर कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed