सलमान पर दिए बेतुके बयान के चलते पाकिस्तानी विदेश मंत्री हुए ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा असिफ ने ब्लैकबक मामले में सलमान खान की सजा को अल्पसंख्यक मामले से जोड़ा और गुरुवार को कहा कि उन्हें मुस्लिम होने पर ये सजा सुनाई गई है।
पाकिस्तान के जिओ टीवी पर हामिद मीर के साथ एक साक्षात्कार में, आसिफ ने कहा, 'सलमान खान को सजा सुनाई गई है क्योंकि वह अल्पसंख्यक हैं। उन्हें बीस साल के बाद सजा मिलना यह दिखाता है कि मुसलमान या ईसाई भारत में मूल्यवान नहीं हैं।'
आसिफ ने कहा कि 'अगर सलमान भारत की सत्तारूढ़ पार्टी के धर्म से संबंध रखते, तो उन्हें इस तरह की कठोर सजा नहीं दी जाती और अदालत उनके साथ नरम हो सकती थी।' आसिफ के इस बयान के बाद ट्वीटर पर उनकी खिंचाई शुरू हो गई है।
आसिफ के इस बयान पर एक शख्स ने पूछा कि अभिनेता सैफ अली खान, जिसे ब्लैकबैक मामले में बरी कर दिया गया है, ऐसा क्यों हुआ क्या वह हिंदू हैं?
And Saif Ali Khan let off because he's Hindu?https://t.co/jsRKY3AQut
— Rohit Agarwal (@ragarwal) April 5, 2018
एक अन्य ट्वीट ने संजय दत्त के नाम का हवाला दिया, जिसे 1993 के मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के लिए दोषी ठहराया गया था।
What about Sanjay Dutt?
— ANURODH LAL 🇮🇳 (@AnurodhLal) April 5, 2018
अब ट्वीट के जरिए ही आसिफ को नसीहतों का दौर शुरू हो गया है, एक ट्वीट में ये कहा गया कि किसी देश के रक्षा मंत्री को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।
Haha 😂, we can say but defence minister can't give such statement. I thought I am only fool here in tweeter. Thank you 😊 sir.
— Fatima Ishfaq (@fatima_ishfaq) April 5, 2018
आसिफ के खिलाफ एक ट्वीट ये भी आया कि यदि आपको अल्पसंख्यकों की इतनी चिंताएं हैं, तो क्यों अपने देश ने उनकी फिल्म, 'टाइगर जिंदा है' पर प्रतिबंध लगा दिया?
If you have so much concerns regarding him as he is minority
— Saifur Rahman (@saifurrhmn90) April 5, 2018
Why your country banned his movies
Tiger and tiger Jinda hai?
Hypocrisy?
ऐसे ही कई और ट्वीट के जरिए अब आसिफ की फजीहत शुरू हो गई है। देखना है आसिफ अपने इस बयान को वापस लेते हैं या उनके खिलाफ इस फजीहत का दौर और आगे बढ़ेगा।