{"_id":"580b618f4f1c1b1030705406","slug":"pakistan-minister-nisar-ali-khan-meets-leaders-of-banned-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक गृहमंत्री ने आतंकी संगठनों के सरगना से मुलाकात की","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक गृहमंत्री ने आतंकी संगठनों के सरगना से मुलाकात की
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Sat, 22 Oct 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के गृह मंत्री निसार अली खान ने दो प्रतिबंधित समूहों के प्रमुखों से मुलाकात की है। इनमें से एक को अमेरिका ने खूंखार आतंकी घोषित किया हुआ है। यह मुलाकात इस आशंका के बीच हुई है कि ये संगठन अगले हफ्ते होने वाले इमरान खान के विरोध मार्च में शामिल हो सकते हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बर्खास्तगी की मांग कर रहा है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख खान ने धमकी दी है कि वह 2 नवंबर को राजधानी इस्लामाबाद में बंद रखेंगे।
तालिबान के गॉडफादर माने जाने वाले मौलाना समी-उल-हक ने ऐलान किया था कि उनकी दिफ्श-ए-पाकिस्तान काउंसिल (डीसीसी) प्रदर्शन में शामिल होगी जिस वजह से सरकार में खलबली मच गई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश में मदरसों को निशाना बना रही है। हक ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को निसार से मुलाकात की थी। उनके प्रतिनिधिमंडल में प्रतिबंधित अहल-ए-सुन्नत वल जमात (एएसडब्ल्यूजे) के मौलाना मोहम्मद अहमद लुधियानवी और प्रतिबंधित हरकत-उल-मुजाहिदीन (एचयूएम) के मौलाना फजल-उल-रहमान खलील सहित अन्य शामिल थे।