{"_id":"5a75636a4f1c1bca798b777a","slug":"pakistan-minister-mir-hazar-khan-bijrani-shot-thrice-his-wife-and-after-that-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को तीन बार गोली मारने के बाद पाक के इस मंत्री ने की आत्महत्या","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पत्नी को तीन बार गोली मारने के बाद पाक के इस मंत्री ने की आत्महत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Feb 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
मीर हजर खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रांतीय मंत्री मीर हजर खान बिजरानी गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ घर में मृत मिले थे। अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी और फिर उसी पिस्तौल से खुद की भी जान ले ली। गुरुवार को बिजरानी और उनकी पत्नी फरीहा रज्जाक अपने घर में मृत पाए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस का मानना है कि घरेलू विवाद की वजह से यह घटना हुई है। पुलिस द्वारा जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि घटनास्थल से मिली गोलियों के खोखे एक ही हथियार के हैं। मंत्री के सिर में एक गोली लगी थी जबकि उनकी पत्नी को तीन गोली लगी थीं।
विज्ञापन
बिजरानी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के एक वरिष्ठ नेता होने के साथ ही सिंध प्रांत में योजना और विकास मंत्री भी थे जबकि उनकी पत्नी पत्रकार थीं। शुक्रवार की नमाज के बाद दोनों को दफन कर दिया गया है। जहां रज्जाक को कराची के रक्षा आवास प्राधिकरण में वहीं बिजरानी को कशमोर में आखिरी प्रार्थना दी गईं।
विज्ञापन