{"_id":"5849d3304f1c1be67244a7cc","slug":"pakistan-lifts-undeclared-ban-on-indian-cotton-imports","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने भारतीय कपास के आयात पर ‘अघोषित’ प्रतिबंध हटाया","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान ने भारतीय कपास के आयात पर ‘अघोषित’ प्रतिबंध हटाया
एजेंसी/ लाहौर
Updated Fri, 09 Dec 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
आयातकों द्वारा भारत से कपास के आयात में नियमों का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए 10,000 गांठ कपास की एक खेप नामंजूर करने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को पाकिस्तान ने भारत से कपास के आयात पर ‘अघोषित’ प्रतिबंध को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं अनुसंधान मंत्रालय के तहत आने वाले पौध संरक्षण विभाग (डीपीपी) ने वाघा सीमा और कराची बंदरगाह के माध्यम से भारत से आयातित कपास को 23 नवंबर को सीमा पर ही रोक दिया था। विभाग के मुताबिक ये खेप पौध संगरोध एवं प्रमाणन नियमों का उल्लंघन करके मंगाई गई थी।
विज्ञापन
भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान ने वहां से आई 33 लाख डॉलर मूल्य की 10,000 गांठ कपास की एक खेप नामंजूर कर थी। डीपीपी के एक अधिकारी ने बताया कि डीपीपी ने वाघा सीमा के माध्यम से कपास आयात के लिए परमिट जारी करना शुरू कर दिया है, लेकिन डीपीपी ने आयातकों को स्पष्ट किया है कि कपास की केवल उन्हीं खेपों को आने की मंजूरी दी जाएगी जिनमें बीज नहीं होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि हम इसका कड़ाई से अनुपालन करेंगे तो भारत क्या हम विश्व में कहीं से भी कपास आयात नहीं कर पाएंगे, क्योंकि पूरी तरह कपास के बीजों से मुक्त खेप उपलब्ध ही नहीं होगी। पिछले साल पाकिस्तान ने 80 करोड़ डॉलर मूल्य का कपास आयात किया था, जो भारत के कपास निर्यात का दो तिहाई हिस्सा है।