बलोच एक्टिवस्ट: पाकिस्तान कोई दूध का धुला नहीं है, वहां आतंक की फैक्ट्रियां हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेर मोहम्मद बुगती ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए एएनआई से कहा,'बीआरपी के ब्राहमदाग बुगती के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने से पहले पाकिस्तान को वैश्विक छवि की बारे में सोचना चाहिए।' पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान, स्विटजरलैंड में रह रहे अलगाववादी नेता ब्राहमदाग बुगती को जल्द से जल्द पाकिस्तान वापस लाने के लिए प्रक्रिया तेज कर रहा है।
Pakistan koi doodh ka dhula nahi hai, wahan terror ki factories hain: Sher Mohd Bugti,BRP #Balochistan pic.twitter.com/VlkfF6FDP9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) September 2, 2016
प्रधानमंत्री मोदी के लाल किले की प्राचीर से बलुचिस्तान में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बोलने के बाद से पाकिस्तान ने बलोच एक्टिविस्टों के विरुद्ध कार्रवाई तेज कर दी है। बुगती ने कहा ,'यह कोई नई बात नहीं है पाकिस्तान रेड कॉर्नर नोटिस और एफआईआर के जरिए हमें पहले भी धमकाता रहा है।'
"बलूचिस्तान जिंदाबाद", मोदी बढ़ते रहो
प्रधानमंत्री मोदी ने जब से बलुचिस्तान में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बोला है। उसके बाद से वहां के बलोच एक्टिविस्ट प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे हैं। टाइम्स नाउ के मुताबिक रैली में एक प्रदर्शनकारी हारून बलोच ने कहा,'हम प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान करते हैं और उनका शुक्रिाय अदा करते हैं कि पाकिस्तान के विपरीत उन्होंने हमारा साथ मानवता का व्यवहार किया।'
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रैली में ये नारे भी लगाए,'हम आजादी चाहते हैं, "फ्री बलूचिस्तान" "बलूचिस्तान जिंदाबाद", मोदी बढ़ते रहो। हारून बलोच ने कहा,'हम अपने देश के लिए लड़ रहे हैं। कितने लोगों को मारोगे? हम मानवता में यकीन करते हैं।'