{"_id":"59bf95d64f1c1b1d688b5403","slug":"pakistan-is-ready-with-a-tough-diplomatic-policy-if-the-us-imposes-any-sanctions-on-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आतंकियों का पनाहगाह' कहने पर तिलमिलाया पाक, अमेरिका को जवाब देने के लिए चलेगा नई चाल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
'आतंकियों का पनाहगाह' कहने पर तिलमिलाया पाक, अमेरिका को जवाब देने के लिए चलेगा नई चाल
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Mon, 18 Sep 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
Shahid Khaqan Abbasi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने अमेरिका के कड़े रुख का जवाब देने के लिए नई पॉलिसी का ऐलान किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर अमेरिका पाकिस्तान पर किसी भी तरह का प्रतिबंध लगाता है तो पाकिस्तान कठोर कूटनीतिक रणनीति के लिए तैयार है।
विज्ञापन
पढ़ें: भारतीय इलाकों में चीन के बनाए गोले दाग रहा पाकिस्तान
विज्ञापन
पाकिस्तान की नई रणनीति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अफगान और साउथ एशिया पॉलिसी के बाद आई है। जिसमें राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकियों की पनाहगाह बताया था। पाकिस्तान अब तीन तरह की डिप्लोमेटिक पॉलिसी के साथ आगे आया है।
विज्ञापन
इस पॉलिसी में अमेरिका के साथ डिप्लोमेटिक रिलेशन, आतंकवाद संबंधी मुद्दों पर आपसी तनाव को कम करना और अफगानिस्तान पर यूएस पॉलिसी को सहयोग न करना शामिल है। यूएस और पाकिस्तान के नेताओं के बीच तनाव कम होने की संभावना है क्योंकि कल से यूएन जनरल असेंबली सेशन शुरू हो रहा है।
पढ़ें: जेनेवा में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व बलोच संगठन कर रहा प्रदर्शन
इस बात के भी कयास लगाये जा रहे हैं कि पाकिस्तान के पीएम शाहिद खकान अब्बासी यूएस के वाइस प्रेसीडेंट माइक पेंस से मुलाकात कर सकते हैं।