{"_id":"57d1e7004f1c1be9063199fd","slug":"pakistan-is-ready-for-nsg-membership-aizaz-ahmad-chaudhry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने एनएसजी की सदस्यता के लिए पेश की दावेदारी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान ने एनएसजी की सदस्यता के लिए पेश की दावेदारी
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Fri, 09 Sep 2016 04:18 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने एनएसजी की सदस्यता के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। पाकिस्तानी विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश है और इसके परमाणु हथियार सुरक्षित हैं। ऐसे में पाकिस्तान परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता पाने की योग्यता रखता है। वह इस्लामाबाद में सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक स्टडीज (सीआईएसएस) की ओर से दक्षिण एशिया में परमाणु सुरक्षा को लेकर आयोजित कांफ्रेंस में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार पर देश की जनता का अधिकार है, जिसका मतलब यह है कि पाक संप्रभु राष्ट्र होने के नाते सिर्फ अपने बचाव के लिए इनका इस्तेमाल करेगा।
विज्ञापन
पाक विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा सामरिक स्थिरता के लिए अपनी आवाज उठाई है। साथ ही सभी क्षेत्रीय भागीदारों से संसाधनों का इस्तेमाल परमाणु हथियार बढ़ाने की बजाय आर्थिक विकास के लिए करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि एनएसजी की सदस्यता हासिल करने में राजनीतिक और वाणिज्यिक कारण बाधक नहीं बनेंगे।
विज्ञापन