फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan is not releasing indian, Indian High Commission filed petition

सजा पूरी होने के बाद भी भारतीय को नहीं रिहा कर रहा पाक, भारतीय हाई कमीशन ने दायर की याचिका

Thu, 21 Sep 2017 11:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Thu, 21 Sep 2017 11:59 AM IST
विज्ञापन
pakistan is not releasing indian, Indian High Commission filed petition
प्रतीकात्मक चित्र

भारतीय हाई कमीशन ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में एक भारतीय नागरिक को सजा देने के खिलाफ याचिका दायर की है। पाकिस्तान में एक भारतीय नागरिक को पांच साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। सजा पूरी हो जाने के बाद भी पाकिस्तान भारतीय नागरिक को रिहा नहीं कर रहा है। जिसके खिलाफ भारतीय हाई कमीशन ने याचिका दायर की है।

विज्ञापन


बुधवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश आमेर फारूक ने मामले पर संज्ञान लिया। 

हालांकि कोर्ट ने याचिका को बाद में खारिज कर दिया है। दायर याचिका के खिलाफ रजिस्ट्रार कार्यालय ने कहा कि पावर ऑफ अटॉर्नी सही तरीके से नहीं साइन की गई थी और संबंधित पार्टी को उत्तरदाताओं के रूप में नामित नहीं किया गया था, जिसके चलते याचिका खारिज की गई। 
विज्ञापन


पढ़ें: रोहिंग्या मुस्लिमों के पक्ष में आतंकी मसूद अजहर, म्यांमार को दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


वकील मलिक शहनावाज नून ने बताया कि वह जरूरी बदलाव करके दोबारा याचिका दायर करेंगे। भारतीय नागरीक रफीक जट्ट को पाकिस्तानी सेना ने 2008 में गिरफ्तार किया था। ट्रायल के बाद 2012 में उसे पांच साल के लिए जेल भेज दिया गया। 

वीजा वैध होने के बाद भी कर लिया गिरफ्तार

pakistan is not releasing indian, Indian High Commission filed petition

शहनावाज ने बताया कि रफीक मुस्लिम समुदाय से आते हैं और वह गुजरात के रहने वाले हैं। 2008 में वह पाकिस्तान वैध वीजा पर आए थे, जब पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पाक सेना ने उन्हें सेक्सन 59 के तहत गिरफ्तार किया था। 

पढ़ें: जाधव को जल्द फांसी देने में जुटा पाक, SC में याचिका

सजा के दौरान रफीक को अन्य कैदियों से अलग जेल में रखा गया। हालांकि अब उन्हें कराची जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें 8 मार्च 2012 को सजा सुनाई गई, जो इस साल मार्च में पूरी हो चुकी है, लेकिन उन्हें फिर भी रिहा नहीं किया गया। 

रफीक ने बताया कि वह यहां लंबे समय से फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर पर उनकी मां अकेले है, उनकी पत्नी को मजबूरन खेतों में मजदूरी करनी पड़ रही है। वकील ने बताया कि रफीक जट्ट का नौ साल का एक बेटा भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed