फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Jaish e Mohammed Maulana Masood Azhar has called on the worlds Muslims to unite for rohingya

रोहिंग्या मुस्लिमों के पक्ष में आतंकी मसूद अजहर, म्यांमार को दी धमकी

Tue, 19 Sep 2017 02:01 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल,अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Tue, 19 Sep 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
Jaish e Mohammed Maulana Masood Azhar has called on the worlds Muslims to unite for rohingya
Masood Azhar
पठानकोट अटैक के मास्टर माइंड मसूद अजहर ने मुस्लिमों को एकजुट होकर रोहिंग्या मुस्लिमों के साथ खड़े होने की अपील की है। बता दें कि म्यांमार से 25 अगस्त से रोहिंग्या मुस्लिमों को खदेड़ा जा रहा है। म्यांमार को धमकी देते हुए मसूद ने कहा है कि म्यांमार में मुस्लिमों के साथ हो रहे व्यवहार को देखते हुए दुनियाभर के मुस्लिमों को एकजुट होने की जरूरत है।
विज्ञापन


पढ़ें: भारत में बढ़ी रोहिंग्या मुस्लिमों की मुश्किलें, ये दल कर रहे इन्हें शरण देने का विरोध
विज्ञापन


मसूद ने कहा कि हमें जल्द से जल्द रोहिंग्याओं के लिए कुछ करने की जरूरत है।  मुस्लिमों में जोश भरने के लिए मसूद ने कहा कि म्यांमार की मिट्टी विजेताओं का इंतजार कर रही है। मसूद ने बुध्दिस्ट आशिन विराथू को बुद्धिस्ट का "आतंकी चेहरा" और बुद्धिस्त बिन लादेन कहते हुए नीच और कायर भी कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिन लादेन की तारीफ में कसीदे गढ़ते हुए मसूद ने कहा कि बिन लादेन एक शेर था जो मजबूरों की मदद करता था। जबकि विराथू घर में बैठकर भौंक रहा है।  बिन लादेन एक निडर और बहादुर योद्धा था जो दुनिया को उसके चेहरे पर ललकारता था और जो कहता था करके दिखाता था। जबकि विराथू गरीब और निहत्थे नागरिकों पर अत्याचार कर रहा है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed