पाकिस्तान एक बहुत गंभीर समस्या है: डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति के लिए जोर आजमाइश कर रहे डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार पाकिस्तान को अपने निशाने पर लिया है। ट्रंप ने कहा कि नाभिकीय हथियार रखने वाला पाकिस्तान हमारे देश के लिए बहुत गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे समय में जरूरत है कि हम ऐसी स्थिति को काबू में करें। यह बात डोनाल्ड ट्रंप ने सीएनएन को दिए गए एक इंटरव्यू में कही है।
उन्होंने लाहौर में ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमले को देखते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा कि जब मैं उस पार्क को देखता हूं तो उसमें मुझे नजर आता है कि अधिकतर ईसाई ही उसमें मारे गए थे। उन्होंने कहा कि जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तो यह मुझे एक भयावह कहानी सी लगती है। मैं यहां पर बात कर रहा हूं, एक कट्टरवादी इस्लामिक आतंकवाद की। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं इस आतंकवाद के मामले में बहुत जल्द सुलझा दूंगा, जबकि लोग इसको लेकर उलझे हुए हैं।
आपको बताते चलें कि पाकिस्तान के लाहौर में स्थित अल्लामा इकबाल कस्बे के गुलशन-ए-इकबाल पार्क में हुए आतंकी हमले में 74 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। वहीं 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। पिछले साल एक इंटरव्यू में ट्रंप ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया था।
लाहौर में हुए बम ब्लॉस्ट के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि
Another radical Islamic attack, this time in Pakistan, targeting Christian women & children. At least 67 dead,400 injured. I alone can solve
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) March 27, 2016