{"_id":"59180c524f1c1b0f3c850eb1","slug":"pakistan-interior-ministry-says-hafiz-saeed-spreading-terrorism-in-the-name-of-jihad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को हुआ सच का अहसास, मुंबई को खून के आंसू रुलाने वाला सईद फैला रहा आतंकवाद","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक को हुआ सच का अहसास, मुंबई को खून के आंसू रुलाने वाला सईद फैला रहा आतंकवाद
amarujala.com-Presented by- हर्षित गौतम
Updated Sun, 14 May 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद और उसके चार सहयोगी लाहौर में अपने ही घर में नजरबंद हैं। इस मामले में न्यायिक रिव्यू बोर्ड के समक्ष पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री ने कहा कि हाफिज सईद और उसके सहयोगी जिहाद के नाम पर आतंक फैला रहे हैं।
विज्ञापन
हाफिज सईद बोर्ड के समक्ष पेश होकर कहा कि पाकिस्तानी सरकार ने कश्मीरियों की आवाज उठाने के आरोप में उसे नजरबंद किया है। वहीं आंतरिक मंत्री ने सईद की इस दलील को खारिज करते हुए तीन सदस्यीय बोर्ड के सामने सफाई पेश की।
विज्ञापन
पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एजाज अफजल खान, जस्टिस आएशा मलिक (लाहौर हाईकोर्ट) और जस्टिस जमाल खान (बलूचिस्तान हाईकोर्ट) के तीन सदस्यीय बोर्ड ने इस मामले में मंत्रालय से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी।
विज्ञापन
बोर्ड ने पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल को अगली सुनवाई पर पेश होने के लिए भी कहा है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच हाफिज सईद और उसके अन्य साथियों को बोर्ड के समक्ष पेश किया। कोर्ट के बाहर सईद के समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे।