{"_id":"59e5e7a14f1c1bf4688b62d6","slug":"pakistan-increase-detention-of-terrorist-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":" पाकिस्तान सरकार का यू-टर्न, बढ़ाएगी आतंकी हाफिज की नजरबंदी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान सरकार का यू-टर्न, बढ़ाएगी आतंकी हाफिज की नजरबंदी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 17 Oct 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान मुंबई हमलों के मास्टमाइंड हाफिज सईद की नजरबंदी की अवधि बढ़ाएगा। पाक की पंजाब सरकार ने मंगलवार को जन सुरक्षा कानून के तहत हाफिज की हिरासत की अवधि में विस्तार की मांग की है। यहां की सरकार ने दो दिन पहले आतंक रोधी कानून के तहत सईद की नजरबंदी बढ़ाने वाली याचिका को वापस ले लिया था।
विज्ञापन
जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद, जो जनवरी से घर में नजरबंद हैं, को कड़ी सुरक्षा के बीच तीन सदस्यों वाली प्रांतीय न्यायिक समीक्षा बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
पंजाब न्यायिक समीक्षा बोर्ड में शामिल जस्टिस यावर अली, जस्टिस अब्दुल सामी और जस्टिस आलिया नीलम ने सईद और उसके चार साथियों को नजरबंदी बढ़ाए जाने के संबंध में पंजाब सरकार के प्रतिनिधि की दलीलें सुनीं।
विज्ञापन
हाफिज के चार करीबी साथियों में अब्दुल्ला उबैद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी काशिफ हुसैन शामिल हैं। हाफिज की नजरबंदी अवधि 24 अक्तूबर को खत्म हो रही है।
आतंक रोधी कानून के तहत सरकार विभिन्न आरोपों के तहत एक व्यक्ति को तीन महीने तक नजरबंद कर सकती है। सरकार नजरबंदी का सिर्फ उसी सूरत में बढ़ा सकती है जब न्यायिक समीक्षा बोर्ड से इसकी मंजूरी हो।