फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan in tension after Hindutva and nuclear weapons

'कट्टर हिंदुत्व' और पहले परमाणु हमले की पहल से खौफ में पाक

Sat, 01 Apr 2017 02:37 PM IST
amarujala.com, presented By: मोहित
amarujala.com, presented By: मोहित Updated Sat, 01 Apr 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
pakistan in tension after Hindutva and nuclear weapons

भारत की ओर से नीतियों के विरुद्ध जाकर पहले परमाणु हमले की बात से पाकिस्तान परेशान है। भारत में कट्टर हिंदुत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस बात को और बल दिया है। अब पड़ोसी देश  के विशेषज्ञों का भी मानना है कि भारत परमाणु करार से संबंधित सभी नीतियों के विरुद्ध जाकर पाकिस्तान पर पहले हमला करने में संकोच नहीं करेगा। 

विज्ञापन


इस बात की पुष्टि देश के जॉइंट चीफ और स्टाफ कमिटी के पूर्व चेयरमैन एहसान उल हक के बयान से हो जाती है। 'लर्निंग टु लिव विद द बॉम्ब, पाकिस्तान 1998-2016' के लांच पर उन्होंने माना कि परमाणु विशेषज्ञों की ओर से परमाणु करार के विरूद्ध जाकर हमला करने की बात सामने आई हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा हिंदुत्व छवि वाली भाजपा सरकार द्वारा कमान सौंपने के बाद हो रहा है। पाकिस्तान के सामरिक नियोजन विभाग के डॉ नईम सालिक ने इस किताब को लिखा है।
विज्ञापन


दरअसल पाकिस्तान की चिंता तब से बढ़ी है, जब अमेरिका की मशहूर मैसाच्युसैट्स यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के जाने-माने न्यूक्लियर स्ट्रैटेजिस्ट विपिन नारंग ने वाशिंगटन में आयोजित 2017 कार्नेगी इंटरनेशनल न्यूक्लियर पॉलिसी कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत पाकिस्तान को कभी यह मौका नहीं देगा कि वह भारत पर परमाणु हमला करे। भारत  परमाणु हमले की आशंका पर पाक से पहले ही परमाणु हमला कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो पहले हमला न करने की नीति को बदलने में देर नहीं लगाएंगे

pakistan in tension after Hindutva and nuclear weapons
मनोहर पर्रिकर - फोटो : ANI

उन्होंने कहा था कि, 'भारत पाकिस्तान की आबादी वाले हिस्से को निशाना न बनाकर पड़ोसी देश के उन ठिकानों पर हमला करेगा जहां पर परमाणु हथियारों का भंडार होगा। ऐसा करके भारत युद्ध की स्थिति में शुरुआती दौर में ही अपना पलड़ा भारी कर लेगा। ऐसा करने से उसे पाकिस्तान की तरफ से  किसी भी प्रकार के परमाणु हमले का भय नहीं रहेगा।'

वहीं इससे पहले पिछले साल नवंबर में रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर भारत की नीति बदलने की वकालत की थी। उन्होंने हैरानी जताई थी कि हम अभी तक ‘परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं’ करने की नीति से ही बंधे हुए हैं जबकि इसके बजाय हम यह कह सकते हैं कि ‘हम एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति हैं और इसका गैर-जिम्मेदाराना इस्तेमाल नहीं करेंगे।’

एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए परिकर यह तक बोल गए कि 'अगर जरूरत पड़ी तो पहले हमला न करने की इस नीति को वह बदलने में देर भी नहीं लगाएंगे।' हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि यह उनकी निजी राय है।

बता दें कि पाकिस्तान परमाणु हथियारों के बल पर आतंकवाद का इस्तेमाल कर रहा है, अगर यही हालात बने रहते हैं तो नीतियों के विरुद्ध जाकर भारत पहले परमाणु हमला कर मुंह तोड़ जवाब दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed