{"_id":"5b781a5542c792466835e8c1","slug":"pakistan-imran-khan-s-party-nominated-dr-arif-alvi-for-president-of-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : इमरान खान की पार्टी ने किया आरिफ अल्वी को राष्ट्रपति पद के लिए नामित","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान : इमरान खान की पार्टी ने किया आरिफ अल्वी को राष्ट्रपति पद के लिए नामित
भाषा, इस्लामाबाद
Updated Sat, 18 Aug 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने डा. आरिफ अल्वी को देश के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार नामित किया है। वह गत 25 जुलाई को हुए चुनाव में एनए 247 (कराची) सीट से नेशनल असेंबली के लिए निर्वाचित हुए हैं। चुनाव आयोग ने गुरूवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति चुनाव चार सितम्बर यानि राष्ट्रपति ममनून हुसैन का राष्ट्रपति के रूप में पांच वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने से पांच दिन पहले होगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान तहरीके इंसाफ के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने आज ट्वीट किया कि पाकिस्तान तहरीके इंसाफ ने डा. आरिफ अल्वी को पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। यह घोषणा पार्टी प्रमुख इमरान खान के देश के 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद की गई।
विज्ञापन
पेशे से दंतचिकित्सक 69 वर्षीय अल्वी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वह 2006 से 2013 तक पार्टी के महासचिव रहे। वह गत 25 जुलाई को हुए चुनाव में एनए-247 (कराची) सीट से नेशनल असेंबली के लिए निर्वाचित हुए हैं। वह 2013 में नेशनल असेंबली के लिए हुए आम चुनाव में भी निर्वाचित हुए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार 27 अगस्त तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची 30 अगस्त को जारी की जाएगी।