फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Home Minister Ahsan Iqbal is out of danger who was injured in a deadly attack

जानलेवा हमले में घायल पाकिस्तान के गृह मंत्री खतरे से बाहर, हमलावर पर केस दर्ज

Mon, 07 May 2018 05:55 PM IST
एजेंसी, लाहौर
एजेंसी, लाहौर Updated Mon, 07 May 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Home Minister Ahsan Iqbal is out of danger who was injured in a deadly attack

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवाल में एक रैली के दौरान हुए जानलेवा हमले में घायल पाकिस्तान के गृह मंत्री अहसान इकबाल की दो सर्जरी की गई हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस बीच हमले के सिलसिले में एक अन्य संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि इकबाल की दोनों सर्जरी सफल रहीं। अब वह खतरे से बाहर हैं। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। गोली मंत्री की दाहिनी कोहनी के जोड़ को पार कर गई है। हालांकि, इसने पेरीटोनियम को क्षति नहीं पहुंचाई है और पेट के आंतरिक अंग सुरक्षित हैं। इकबाल के पेट की लेप्रोस्कोपी की गई है। 
विज्ञापन


आतंकरोधी कानून की धाराओं में दर्ज किया केस
पुलिस ने संदिग्ध हमलावर अबिद हुसैन (21) पर हत्या के प्रयास और पाकिस्तानी दंड संहिता के आतंकरोधी कानून व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। हुसैन के साथी अजीम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अजीम रैली स्थल पर हुसैन के साथ गया था। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के 59 वर्षीय नेता को रविवार को एक कट्टरपंथी ने गोली मार दी थी। गोली अहसान इकबाल के दाहिने कंधे में लगी थी। हमलावर आबिद हुसैन ने मंत्री पर पिस्टल से फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर का संबंध तहरीक-ए-लब्बैक संगठन से
नरोवाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इमरान किश्वर के मुताबिक शुरुआती जांच में पाया गया है कि हमलावर का संबंध तहरीक-ए-लब्बैक या-रसूल्लाह पाकिस्तान संगठन से है। संदिग्ध को मंत्री पर गोली चलाने का दूसरा मौका नहीं मिल पाया, क्योंकि जब हुसैन ने मंत्री पर फायर किया उस वक्त पीएमएल-एन के कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने उसे तुरंत पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed