{"_id":"594b38e34f1c1b923e8b465d","slug":"pakistan-high-commissioner-abdul-basit-says-for-indo-pak-talk-cricket-should-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक हाई कमिश्नर बोले- भारत-पाक के बीच होती रहे बातचीत, दोनों देश खेलते रहें क्रिकेट","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक हाई कमिश्नर बोले- भारत-पाक के बीच होती रहे बातचीत, दोनों देश खेलते रहें क्रिकेट
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन और कुलभूषण जाधव मामले के चलते कड़वाहट आई हुई है। इस कड़वाहट को खत्म करने की अपील पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने की है। बासित ने भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में सुधार की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
खास बात है कि उन्होंने रिश्तों में खटास दूर करने के लिए क्रिकेट को बेहतर जरिया बताया है। उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट और दूसरे खेलों का आयोजन होना चाहिए। अंग्रेजी अखबार द हिंदू से बाचतीच में उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच खेलों का आयोजन होने से कहीं-न-कहीं बातचीत के रास्ते खुलेंगे। साथ ही एक अच्छा माहौल भी तैयार होगा।
विज्ञापन
दरअसल, पीएम मोदी के कार्यकाल की शुरुआत से कुछ महीनों पहले ही बासित ने अपना पद संभाला था और इन तीन सालों में देखा जाए तो दोनों देशों के बीच खास वार्ता नहीं हुई हैं। हालांकि, बासित ने 2014 में पाक पीएम नवाज का भारत दौरा और 2015 में हुई वार्ता को रिश्तों में मजबूती का बूस्टर बताया। बासित ने कहा कि अगर आप लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, तो अपने दरवाजों को बंद नहीं कर सकते और उन्हें आशा है कि भारत -पाकिस्तान की बातचीत फिर शुरू होगी। इस बीच उन्होंने एक बड़ी बात भी कही, जिसको लेकर भारत, पाकिस्तान को लंबे समय से घेरता आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की कश्मीर के हुर्रियत नेताओं से बातचीत होती है। इसके पीछे कश्मीर में बिगड़े हालातों को काबू करने के लिए होने वाली बातचीत होती है। बासित के मुताबिक भारत ही नहीं पाकिस्तान भी आतंकवाद से परेशान है और दोनों देशों को मिलकर इसके खिलाफ सामने आना चाहिए।