{"_id":"59e054e04f1c1b69678b5732","slug":"pakistan-has-managed-the-release-of-an-american-canadian-couple-from-haqqani-network","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप के दबाव से झुका पाकिस्तान, आतंकियों की कैद से रिहा करवाए अमेरिकी-कनाडाई कपल\t","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
ट्रंप के दबाव से झुका पाकिस्तान, आतंकियों की कैद से रिहा करवाए अमेरिकी-कनाडाई कपल
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
पाक पीएम
आतंक को बढ़ावा देने के आरोपों से घिरा पाकिस्तान अब अमेरिका के दबाव के आगे झुकता नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क से अमेरिकी कनाडाई दंपति को बचाने में मदद की है। दंपति का 2012 में हक्कानी नेटवर्क ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के दौरान ही इन दोनों के तीन बच्चे भी हुए।
विज्ञापन
पढ़ें: LoC पर भारत की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, यूएन में लगाई मदद की गुहार
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अमेरिकी-कनाडाई दंपति की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की और पाकिस्तान को धन्यवाद कहा। उनकी ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमने बॉयले-कोलमैन को पाकिस्तान की मदद से आजाद करा लिया है। हालांकि सुरक्षा कारणों से उन्होंने दंपति के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
पढ़ें: पाकिस्तान: फिर बेपर्दा हुआ आतंक, टीवी पत्रकार की गोली मारकर हत्या
आपको बता दें कि हालही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ की अमेरिका यात्रा के दौरान ट्रंप प्रशासन ने उन्हें आतंकियों पर कार्रवाई करने को कहा था। जिसके बाद आसिफ ने पाकिस्तान लौटते ही इस बात का ऐलान किया था कि अमेरिका के साथ मिलकर हक्कानी नेटवर्क का सफाया करने के लिए पाकिस्तान प्रतिबद्ध है।