फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan has first woman chief judge of high court ever as judge tahira safdar

पाकिस्तान में पहली बार उच्च न्यायालय की महिला मुख्य न्यायधीश बनीं जज ताहिरा सफदर

Sun, 02 Sep 2018 11:03 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
pakistan has first woman chief judge of high court ever as judge tahira safdar
ताहिरा सफदर
न्यायधीश ताहिरा सफदर ने पाकिस्तान के किसी भी उच्च न्यायालय में पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शनिवार को शपथ ली। न्यायाधीश सफदर ने बलूचिस्तान में गवर्नर हाउस में आयोजित एक समारोह में बलूचिस्तान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली।
विज्ञापन


उन्होंने 1982 में उस समय इतिहास रच दिया था जब वो बलूचिस्तान में पहली महिला दिवानी न्यायाधीश बनी थीं। उन्होंने क्वेटा के केंटोनमेंट पब्लिक स्कूल से शिक्षा हासिल की और वहीं के गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने बलूचिस्तान विश्वविद्यालय से उर्दू साहित्य में परास्नातक की डिग्री हासिल की और साथ ही 1980 में क्वेटा के यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन


ताहिरा सफदर ने 1980 में ही इतिहास रच दिया था बलूचिस्तान में पहली महिला सिविल जज बन कर। बलूचिस्तान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश मुहम्मद नूर मेसकानजाई सेवानिवृत हो चुके हैं और जस्टिस सफदर उन्ही की जगह लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वो पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ पर देशद्रोह के मुकदमे की सुनवाई कर रही तीन न्यायाधीशों की विशेष अदालत की सदस्य हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed