{"_id":"5a722ce74f1c1b93268b78f3","slug":"pakistan-hand-over-27-terrorists-of-taliban-and-haqqani-network-to-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने अफगानिस्तान को सौंपे तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के 27 आतंकी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक ने अफगानिस्तान को सौंपे तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के 27 आतंकी
एजेंसी, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के 27 संदिग्ध आतंकियों को पाकिस्तान ने पिछले साल नवंबर में अफगानिस्तान को सौंप दिया था। ट्वीट की एक श्रृंखला में पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल ने कहा कि हमारी जमीन का इस्तेमाल कर अफगानिस्तान में किसी भी आतंकी गतिविधि को अंजाम देने वाली तहरीक-ए-तालिबान-अफगानिस्तान (टीटीए) और हक्कानी नेटवर्क की कोशिशों को पाकिस्तान लगातार विफल करता रहेगा।
विज्ञापन
इसी संबंध में टीटीए और हक्कानी के 27 संदिग्ध आतंकियों को हमने नवंबर, 2017 में अफगानिस्तान को सौंप दिया था। बता दें कि पिछले साल अगस्त में अपनी नई दक्षिण एशियाई नीति में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के साथ सहयोग नहीं करेगा तो उसे सख्त परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन