फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan grants 298 Indians as Pakistani citizenship in past five years: Ministry

पाकिस्तान ने पांच सालों में 298 भारतीयों को दी नागरिकता: गृह मंत्रालय

Sun, 20 Aug 2017 03:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sun, 20 Aug 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Pakistan grants 298 Indians as Pakistani citizenship in past five years: Ministry

पाकिस्तान ने बीते पांच साल में 298 भारतीयों को नागरिकता दी है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2012 से लेकर 14 अप्रैल 2017 तक 298 भारतीयों प्रवासीयों को पाक की नागरिकता दी है। नेशनल असेंबली में सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सांसद शेख रोहल असगर ने एक सवाल के जवाब में मंत्रालय ने यह बयान जारी किया है।
विज्ञापन


पढ़ें- हेट क्राइम के चलते भारत आए 114 पाकिस्तानी को मिली नागरिकता, बयां की आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में 48 भारतीय प्रवासियों को पाकिस्तान की नागरिकता मिली, जो 2013 में बढ़कर 75 और 2014 में 76 हो गई। वहीं साल 2015 में महज 15 भारतीय पाक नागरिक कहलाए गए। पिछले साल यानि 2016 में 69 भारतीयों को पाकिस्तान की नागरिकता दी गई।

गौरतलब है कि पाकिस्तान को ऐसा देश माना जाता है जहां की नागिरकता लेना काफी मुश्किल होता है, लेकिन कई मुस्लिमों देशों के लोग यहां पर पनाह लिए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed