फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   in Sindh US lawmakers express concern over human rights abuses

पाक के सिंध में हो रहा है मानवाधिकारों का उल्लंघन, अमेरिका ने जताई चिंता

Sun, 20 Aug 2017 04:56 AM IST
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Updated Sun, 20 Aug 2017 04:56 AM IST
विज्ञापन
in Sindh US lawmakers express concern over human rights abuses
America

अमेरिका में सात सांसदों के समूह ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मानवाधिकार उल्लंघन पर चिंता जताई है। साथ ही विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह पाकिस्तान के साथ बातचीत के दौरान इस मुद्दे को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन


सांसदों ने दक्षिण और मध्य एशिया के कार्यवाहक सहायक सचिव जी वेल्स और पाकिस्तान में अमेरिका के राजदूत डेविड हाले को 17 अगस्त को एक पत्र लिखा।

कांग्रेस में सिंध कॉकस के अध्यक्ष ब्रैड शेरमन की अध्यक्षता में सांसदों द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है, ‘हम पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मानवाधिकार उल्लंघनों के बारे में अपनी चिंताएं व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में जब अमेरिका, पाकिस्तान के प्रति अपनी नीति की समीक्षा कर रहा है और उस देश में हाल ही में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव आया है, तो हम आपसे अनुरोध करते हैं कि पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत में मानवाधिकारों और लोकतंत्र को प्राथमिकता दें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र पर कैरोलिन मैलोनी, एलीनर होम्स नोर्टन, एडम शिफ, कॉमस्टॉक, ट्रेंट फ्रैंक और डाना रोहराबाचर ने भी हस्ताक्षर किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed