{"_id":"5b3de9d84f1c1b0b278b49eb","slug":"pakistan-general-election-hardcore-islamic-parties-are-taking-part-in-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान चुनाव 2018: कट्टर इस्लामिक पार्टियां भी हैं मैदान में, उतारे सैकड़ों उम्मीदवार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान चुनाव 2018: कट्टर इस्लामिक पार्टियां भी हैं मैदान में, उतारे सैकड़ों उम्मीदवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Thu, 05 Jul 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में तहरीक लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) जोकि एक इस्लामी संगठन है उसने आम चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। यह वही पार्टी है जिसने नवंबर में निंदा कानून में होने वाले संशोधनों का सख्ती से विरोध किया था। 25 जुलाई को होने वाले चुनाव में पार्टी 150 उम्मीदवारों को उतार रही है। यह पार्टी निंदा कानून को बचाए रखने की वकालत करने की वजह से सुर्खियों में आई थी। टीएलपी की स्थापना साल 2015 में हुई थी। इस साल चुनाव में पार्टी ने 152 उम्मीदवारों को उतारा है।
विज्ञापन
यदि पाकिस्तान की दूसरी राजनीतिक पार्टियों पर नजर डाली जाए जिनकी स्थापना दशकों पहले हुई थी वह केवल 40-75 उम्मीदवार उतार रहे हैं। यह संख्या टीएलपी के मुकाबले काफी कम है। इसके बाद नंबर आता है मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अमल (एमएमए) का, यह एक धार्मिक और राजनीतिक पार्टी है। यह पार्टी एक अति रुढ़ीवादी, इस्लामिक, धार्मिक, अति दक्षिणपंथी है जिसकी स्थापना 2002 के अंत में हुई थी। इसका नेतृत्व जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलूर रहमान करते हैं जिन्होंने 173 निर्वाचन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
तीसरे नंबर पर इस्लामिक पार्टी अल्लाह-ओ-अकबर तहरीक (एएटी) का नाम है। यह पार्टी किसी और को नहीं बल्कि मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकवादी हाफिज सईद को एक प्लेटफॉर्म प्रदान कर रही है। सईद की मिल्ली मुस्लिम लीग को चुनाव आयोग ने आंतकी संगठन जमात-उद-दावा के साथ संबंध होने की वजह से मान्यता देने से मना कर दिया था। जिसके बाद हाफिज ने इस पार्टी की मदद से अपने 50 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। इसके जरिए वह अपने 43 उम्मीदवारों को पंजाब से और सात को खैबर पख्तूख्वां से चुनाव में उतार रहा है।
विज्ञापन
टीएलपी, एमएमए और एएटी जितने उम्मीदवारों के बारे में बता रही है उससे कही ज्यादा संख्या में प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में खड़ा कर रही है। इन तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों की संख्या उन पार्टियों से ज्यादा है जो पिछले काफी सालों से राजनीति में सक्रिय हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने पूरे देश के 248 निर्वाचन क्षेत्रों में से केवल 225 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं तहरीक-ए-इंसाफ और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज ने 218 और 193 उम्मीदवारों को चुनाव में खड़ा किया है।