फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan freezes 5,000 accounts of terror suspects, including that of Masood Azhar

पाकिस्तान ने जब्त किए मसूद अजहर समेत 5100 आतंकियों के बैंक खाते

Tue, 25 Oct 2016 08:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 08:41 AM IST
विज्ञापन
Pakistan freezes 5,000 accounts of terror suspects, including that of Masood Azhar
मसूद अजहर
पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर समेत 5100  संदिग्ध आतंकियों के 40 करोड़ रुपए से ज्यादा के बैंक खातों को जब्त किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने 1200 संदिग्ध बैंक खातों को 1997 के आतंकवाद रोधी कानून के श्रेणी ए के तहत जब्त किया है। इसके तहत वे आतंकवादी आते हैं जो देश के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। 
विज्ञापन


न्यूज डेली ने एक अधिकारी के हवाले से यह खबर छापी है। अधिकारी का नाम नहीं बताया गया है। अजहर को ए श्रेणी में शामिल किया गया है। माना जाता है कि जब से भारत ने पठानकोट हमले में अजहर मसूद के शामिल होने की बात कही है। तब से वह पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की हिरासत में हैं। नेशनल काउंटर टेरोरिज्म अथॉरिटी के अहसान गनी ने पुष्टि की है कि पांच हजार बैंक खातों को जब्त किया गया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की आतंकवादी रोधी एजेंसी ने इस महीने की शुरुआत में करीब 5500 नाम एसबीपी को भेजे थे। इसके बाद 5000 से अधिक संदिग्धों के बैंक खाते से लेन-देन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed