{"_id":"5b43ede04f1c1b84468b58e1","slug":"pakistan-former-pm-nawaz-sharif-to-be-arrested-on-arrival-at-lahore-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार होंगे नवाज और मरियम, 13 जुलाई को लौट रहे पाकिस्तान'","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
'एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार होंगे नवाज और मरियम, 13 जुलाई को लौट रहे पाकिस्तान'
एजेंसी, लाहौर
Updated Tue, 10 Jul 2018 04:51 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरयम नवाज 13 जुलाई को पाकिस्तान वापस आने वाले हैं। इस पर एक वरिष्ठ मंत्री ने सोमवार को कहा कि शरीफ और उनकी बेटी मरयम को पाकिस्तान में पहुंचते ही हवाईअड्डे से ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल भ्रष्टाचार के मामले में शरीफ, उनकी बेटी और दामाद को अदालत ने सजा सुनाई है। शरीफ के दामाद मोहम्मद सफदर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
मरयम ने रविवार शाम को मीडिया से कहा था कि वह शुक्रवार को शाम के 6:15 बजे इत्तेहाद एयरवेज की उड़ान संख्या ईवाई-243 से लाहौर हवाईअड्डे पर उतरेंगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कानून मंत्री अली जफर ने कहा कि सरकार जवाबदेही अदालत के फैसले को पूरी तरह से लागू करेगी।
विज्ञापन
नवाज शरीफ और मरयम नवाज को लाहौर हवाईअड्डे पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां अदालत के फैसले को लागू करने के लिए नवाज और मरयम को गिरफ्तार करेंगी।
विज्ञापन
इस बीच राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) ने कहा कि नवाज और मरयम के 13 जुलाई को शाम के 6:15 बजे वापस लौटने की घोषणा पर हमने पंजाब सरकार को पत्र लिखा है कि वे एयरपोर्ट से उनकी गिरफ्तारी में नैब की सहायता करें।