{"_id":"5ac4d68a4f1c1bbf618b564a","slug":"pakistan-former-pm-nawaz-sharif-and-imran-khan-in-trouble-after-taliban-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में शरीफ भाईयों और इमरान खान को तालिबान की धमकी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान में शरीफ भाईयों और इमरान खान को तालिबान की धमकी
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Wed, 04 Apr 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं पर आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमले का खतरा मंडरा रहा है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके भाई शहबाज शरीफ, क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान और इन सभी का परिवार शामिल है। पाक मीडिया की एक रिपोर्ट में बुधवार को इसका दावा किया गया।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से पाक मीडिया ने कहा कि हमें कई ऐसी रिपोर्टें मिली हैं जिन्हें खुफिया एजेंसी ने पेश की हैं। इन रिपोर्टों के अनुसार, टीटीपी, नवाज शरीफ और उनके भाई शहबाज शरीफ के परिवार पर हमला कर सकता है।
विज्ञापन
खुफिया रिपोर्टों के आधार पर राष्ट्रीय आतंक रोधी विभाग (नाक्टा) ने पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को एक आधिकारिक पत्र भेजा जिसमें खतरे की जानकारी थी। यह रिपोर्ट 1 अप्रैल को मिली थी और एहतियातन कदम उठाने वाले संबंधित विभागों को उसी दिन इसकी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
एक अन्य खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीए) के प्रमुख इमरान खान की जान को भी गंभीर खतरा बताया गया है। सूत्रों का हवाला देते हुए पाक मीडिया ने कहा कि गृह मंत्री अहसान इकबाल के निर्देश पर खतरे के बारे में इमरान खान और उनसे जुड़े लोगों को सूचना दे दी गई है। पीटीए प्रवक्ता फवाद हुसैन चौधरी ने इस खबर की पुष्टि की है।