फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan form jit team for pathankot terror attack

पाक ने पठानकोट हमले की जांच के लिए जेआईटी गठित की

Sat, 27 Feb 2016 02:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
pakistan form jit team for pathankot terror attack

पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की जांच के लिए एक पांच सदस्यीय संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) गठित की है। इस मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने के करीब एक सप्ताह बाद पाक सरकार ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन


भारत सरकार की अनुमति के बाद जेआईटी अगले माह घटना स्थल पठानकोट एयरबेस का दौरा कर साक्ष्य इकट्ठा करेगी। इस टीम में पंजाब के काउंटर टेररिज्म विभाग के अतिरिक्त महानिरीक्षक मोहम्मद ताहिर राय, लाहौर में खुफिया ब्यूरो के उप महानिदेशक मोहम्मद अजीम अरशद, आईएसआई के लेफ्टिनेंट कर्नल तनवीर अहमद, सैन्य खुफिया विभाग के लेफ्टिनेंट कर्नल इरफान मिर्जा और गुज्जरानवाला में सीटीडी के जांच अधिकारी शाहिद तनवीर शामिल होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले एक छह सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया था, जिसने इस मामले में भारत की ओर से उपलब्ध करवाए गए साक्ष्यों के आधार पर शुरुआती जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब सरकार एसआईटी की शक्तियों को जेआईटी को सौंप देगी तो वह स्वत: काम बंद करना देगी। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी विशेषज्ञों की यह टीम जल्द ही भारत का दौरा करेगी।


पाकिस्तान ने 18 फरवरी को पठानकोट मामले में एक एफआईआर दर्ज करवाई थी, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर का नाम नहीं है। भारत मसूद अजहर को ही पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड मानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed