फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan foreign ministry says India claim to drop F-16 is completely baseless 

सबूत देने के बाद भी झूठ बोल रहा पाक, कहा- नहीं क्रैश हुआ हमारा एफ-16 विमान

Sun, 10 Mar 2019 04:40 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 10 Mar 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
pakistan foreign ministry says India claim to drop F-16 is completely baseless 
एफ 16 लड़ाकू विमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पाकिस्तान ने भारत के उस दावे को “पूरी तरह निराधार” बताकर खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि हाल में हुई हवाई झड़प के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। पाकिस्तान ने कहा कि घरेलू राजनीतिक फायदे को ध्यान में रखकर भारतीय सरकार लगातार लोगों को “भ्रमित” कर रही है। 

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने शनिवार को नयी दिल्ली में मीडिया को बताया गया था कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान द्वारा उड़ाए जा रहे भारतीय वायुसेना के मिग-21 बाइसन विमान ने पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था और इस बात के प्रत्यक्षदर्शी गवाह और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी हैं। कुमार के इस बयान के बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय का यह बयान आया है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश कार्यालय (एफओ) ने शनिवार देर शाम कहा, “भारत सरकार और भारतीय मीडिया घरेलू राजनीतिक फायदे और अपनी विफलताओं और उसके बाद की शर्मिंदगी से बचने के लिये अंतरराष्ट्रीय समुदाय और भारतीय लोगों को भ्रमित करने के लिये लगातार गलत जानकारी फैला रहा है।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया, “एक भारतीय विमान के पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराने के झूठे दावे पूरी तरह निराधार हैं और इनका मकसद सिर्फ भारतीय लोगों को संतुष्ट करना था लेकिन इस प्रक्रिया में उन्होंने एक के बाद एक झूठ उजागर कर दिया।” भारत ने शनिवार को यह भी कहा था कि उसने अमेरिका से इस बात की जांच के लिये भी कहा है कि क्या भारत के खिलाफ एफ-16 का इस्तेमाल इस्लामाबाद को बेचे गए लड़ाकू विमानों की शर्तों के मुताबिक है। 

बयान में पुलवामा आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने के भारत के रुख को भी खारिज करते हुए कहा गया, “स्थानीय विस्फोटकों और गाड़ियों के इस्तेमाल समेत स्वदेशी मूल और नियंत्रण रेखा से कई मील की दूरी” से भारत के दावों का कोई तुक नहीं बनता। 


इसमें कहा गया कि आत्मघाती हमले के संदर्भ में भारत से भेजे गए डॉजियर की जांच की जा रही है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसमें कहा गया, “डॉजियर की जांच की जा रही है और इस पर और जानकारी आने वाले समय में साझा की जाएगी।”

(इनपुटःभाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed