{"_id":"5c046559bdec22415f3d9ab3","slug":"pakistan-foreign-minister-shah-mehmood-qureshi-says-i-did-not-insult-sikh-sentiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गुगली’ वाले बयान पर पाक विदेश मंत्री ने दी सफाई, कहा- भ्रम फैलाया जा रहा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
‘गुगली’ वाले बयान पर पाक विदेश मंत्री ने दी सफाई, कहा- भ्रम फैलाया जा रहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Dec 2018 04:36 AM IST
विज्ञापन
Shah Mehmood Qureshi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को ‘गुगली’ वाले बयान का बचाव करते हुए कहा कि उनके बयान को सिख भावनाओं के साथ जोड़कर भ्रम फैलाया जा रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार को कुरैशी ने कहा था कि पीएम इमरान खान ने गुगली फेंकी थी, जिसमें भारत सरकार फंस गई। भारत को दो मंत्रियों को करतारपुर कॉरिडोर में हिस्सा लेने के लिए भेजना पड़ा। इस बयान पर काफी विवाद मचा।
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शनिवार को कुरैशी को जवाब देते हुए कहा था कि बयान ने पाकिस्तान के चेहरे को बेनकाब कर दिया है और उसे सिख भावनाओं की कद्र नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद कुरैशी ने रविवार को ट्वीट किया, ‘मेरे बयान को सिख भावनाओं से जोड़कर जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है। मैंने जो कहा वह भारत सरकार को लेकर कहा था। हम सिख भावनाओं का सम्मान करते हैं और कोई भी विवाद इसे बदल नहीं सकता।’