{"_id":"5955e0064f1c1b3e368b4800","slug":"pakistan-files-an-appeal-to-reject-the-mercy-plea-in-the-kulbhushan-jadhav-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुलभूषण जाधव की दया याचिका खारिज करवाना चाहता है पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कुलभूषण जाधव की दया याचिका खारिज करवाना चाहता है पाकिस्तान
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)
भारत के पूर्व नेवी अधिकारी कुलभूषण जाधव की दया याचिका के खिलाफ पाकिस्तान सरकार खुलकर सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने सेना के सामने एक याचिका डाली है, जिसमें जाधव की दया याचिका खारिज करने की अपील की है। इससे पहले पाकिस्तान के नेता जाधव के पक्ष में बोल रहे थे और ये कहते हुए दिखे थे कि जाधव के पास दया याचिका का मौका भी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद ये साफ हो गया है कि वो जाधव को किसी भी तरीके से बचने नहीं देना चाहता है। दरअसल, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान जाधव को फांसी देने की हर कोशिश कर रहा है। कोर्ट की ओर भारत के पक्ष में निर्देश आने के बाद पाकिस्तान ने यहां तक कह दिया था कि वो और सबूतों के साथ कोर्ट में पहुंचेगा।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने जाधव मामले को लेकर नया वीडियो जारी किया। इस वीडियो को जारी करते हुए पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि कुलभूषण जाधव ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के सामने माफी याचिका दायर की है। साथ ही जोर देकर कहा है कि कुलभूषण जाधव ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से वीडियो जारी किया गया
जाधव के नए कबूलनामे को भारत ने संदिग्ध करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान का यह कदम अनुचित है और इसमें पारदर्शिता नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बाग्ले ने कहा, 'पाक का यह कदम एक बार फिर मनगढ़ंत और बेबुनियाद आरोपों को दर्शाता है। जाधव को राजनयिक मदद नहीं मिल रही है।
इसके साथ ही बाग्ले ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से आईसीजे की कार्यवाही को इन सभी मनगढ़ंत तरीकों से प्रभावित किया जा रहा है। इनसे सच्चाई नहीं बदल सकती।'
बता दें कि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने अपने फेसबुक पेज पर वीडियो जारी करते हुए लिखा है कि कुलभूषण जाधव ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख से माफी की गुहार लगाई है। साथ ही अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को स्वीकार करते हुए कहा है कि उन्हें माफ किया जाए।