{"_id":"5c437305bdec2273606038e6","slug":"pakistan-exported-human-hair-worth-94-lac-rupees-to-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में मेकअप इंडस्ट्री की मांग पर पाक ने निर्यात किए 94 लाख रुपये के बाल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
चीन में मेकअप इंडस्ट्री की मांग पर पाक ने निर्यात किए 94 लाख रुपये के बाल
Sun, 20 Jan 2019 12:27 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने पिछले पांच वर्षों में चीन को 94 लाख रुपये की कीमत वाले 100,000 किलोग्राम मानव बालों का निर्यात किया है। डॉन अखबार के मुताबिक, पाकिस्तान के वाणिज्य एवं कपड़ा मंत्रालय ने नेशनल असेंबली को बताया कि पाक ने चीन को पिछले पांच वर्षों में 105,461 किलोग्राम मानव बालों का निर्यात किया है।
विज्ञापन
प्रतिष्ठित ब्यूटीशियन एमएम चौहान बताते हैं कि निर्यात बढ़ने की दूसरी वजह लोगों में विग पहनने के चलन तेजी से बढ़ना है। उन्होंने कहा कि दूसरी वजह चीन में स्थानीय स्तर पर हेयर एक्सेसरीज के उत्पादन में गिरावट आना है। उन्होंने बताया कि पहले स्थानीय लोग हेयर एक्सटेंशन, मूछें, दाढ़ी और अन्य विग हाथ से बनाते थे, लेकिन चीनी मेकअप इंडस्ट्री में स्थानीय कारीगरों की साख कमजोर हुई है।
विज्ञापन
चौहान बताते हैं कि निर्यातकों ने हेयर सलून में अपने डस्टबिन लगा रखे हैं। जहां ग्राहकों के काटे गए बालों को बिन में इकट्ठा किया जाता है। निर्यातक 5,000 या 6,000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बाल खरीदते हैं। उच्च गुणवत्ता वाले बालों का अमेरिका और जापान में भी निर्यात किया जाता है।
विज्ञापन