{"_id":"5975dde14f1c1b6d578b4a79","slug":"pakistan-explosion-heard-near-arfa-kareem-tower-in-lahore","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहौर में पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के पास फिदायीन हमला, 25 की मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
लाहौर में पाकिस्तानी पंजाब के मुख्यमंत्री के घर के पास फिदायीन हमला, 25 की मौत
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Tue, 25 Jul 2017 07:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Dawn
पाकिस्तान के लाहौर में धमाके की खबर है। धमाका शहर के अरफा करीब आईटी टावर के करीब हुआ है। मुख्यमंत्री शहबाज शरीफ के आवास-कार्यालय के नजदीक एक शक्तिशाली बम धमाके में पुलिसकर्मी समेत 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
लाहौर पुलिस प्रमुख कैप्टन आमिन वैंस ने कहा कि धमाके निशाने पर पुलिस थे। उन्होंने इसकी भी पुष्टि की है कि यह एक आत्मघाती धमाका था। पुलिस एंड लाहौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी दीबा शहनाज ने कहा कि अरफा करीम टावर के बाहर व्यस्त इलाके में यह धमाका हुआ, जो सीएम के मॉडल टाउन आवास के नजदीक है। इस विस्फोट में 20 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हैं।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। शहर के अस्पतालों में भी आपात स्थिति घोषित कर दिया गया है। गौरतलब है कि अप्रैल में लाहौर के बेडिआन सड़क पर हुए आत्मघाती हमले छह व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हुए थे। इस हमले के दौरान जनसंख्या गणना टीम को निशाना बनाया गया था। वहीं, फरवरी में पंजाब एसेंबली के नजदीक हुए एक आत्मघाती धमाके में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत 14 व्यक्तियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन