फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan electricity bill

राष्ट्रपति भवन ने नहीं भरे बिल

Tue, 26 Mar 2013 06:39 PM IST
Updated Tue, 26 Mar 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
pakistan electricity bill

पाक में बिजली सप्लाई कंपनी ने बिजली बिल के 'डिफाल्टरों' की एक लिस्ट

विज्ञापन
तैयार की है जिसमें राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री निवास और पाकिस्तानी फौज तक का नाम शामिल है।

इस लिस्ट के मुताबिक संसद, चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और पुलिस भी कंपनी का बिल चुकता नहीं कर रही है।

बीबीसी के पास मौजूद लिस्ट में वैसे लोगो या संस्थाओं के नाम शामिल हैं जिनके पास कंपनी के लाख रुपए या उससे ज्यादा का बिल बाक़ी है।

इनमें से दो हजार 'डिफ़ाल्टर' ऐसे हैं जिनके पास कुल मिलाकर कंपनी का कुल उधार साढ़े सोलह अरब रुपए है। कंपनी के सबसे बड़े देनदारों में राजधानी विकास प्राधिकरण और सेना और सेना की तीनों टुकड़ियों के भीतर आने वाली संस्थाएं हैं।

दूसरे शहर
बिजली की ये कंपनी इस्लामाबाद के अलावा, रावलपिंडी, अटक, चकवाल और जेहलम को भी बिजली मुहैया करवाती है।

कंपनी का बिल न चुकता कर पाने वालों की लिस्ट में पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के कई पुलिस थानों और दूसरे सरकारी कार्यालयों के नाम शामिल हैं।

बिजली सप्लाई कंपनी की लिस्ट में कई बड़ी मस्जिदों के नाम भी शामिल हैं जिन्होंने लंबे वक़्त से अपने बिल चुकता नहीं किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed