{"_id":"5b58c8ee4f1c1b48748b6f9d","slug":"pakistan-election-2018-opposition-says-army-try-to-won-imran-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान चुनाव: विपक्षी बोले- इमरान को जिताने के लिए पाकिस्तानी सेना कर रही गड़बड़ी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान चुनाव: विपक्षी बोले- इमरान को जिताने के लिए पाकिस्तानी सेना कर रही गड़बड़ी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के नेशनल असेंबली चुनावों में बुधवार को मतदान के तत्काल बाद शुरू हुई मतगणना में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को भारी बढ़त मिलते ही विपक्षी खेमे में रोष नजर आने लगा। विपक्षी दलों ने इमरान को जिताने के लिए पाकिस्तानी सेना पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अपने एजेंटों को मतगणना केंद्र से बाहर करने के आरोप लगाए
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने मतगणना की प्रक्रिया पर ऐतराज जताया और आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के एजेंटों को जबरन बहुत सारी जगह पर मतगणना केंद्रों से बाहर करने के बाद बंद दरवाजे के पीछे फॉर्म-45 में छेड़छाड़ कर गड़बड़ी की जा रही है। इससे पहले मतदान के दौरान भी सेना पर बहुत सारे केंद्रों से पार्टी एजेंटों को बाहर कर देने तथा मीडिया को भी अंदर प्रवेश नहीं करने देने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
पंजाब में फिर से शरीफ सरकार
नेशनल असेंबली के साथ ही पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान और खैबर-पख्तूनवा राज्य असेंबलियों के लिए भी मतदान कराया गया। चारों राज्यों में 577 सीटों पर 8396 उम्मीदवार खड़े हुए थे। मतगणना के दौरान पंजाब असेंबली की 297 सीटों में से 131 पर बढ़त बनाकर पीएमएल-एन ने यहां शरीफ खानदान का ही दबदबा बने रहने के संकेत दे दिए। पीटीआई ने 112 सीटों पर बढ़त बनाई हुई थी। सिंध असेंबली में पीपीपी 131 में से 60 सीट पर बढ़त बनाकर बहुमत की तरफ बढ़ रही थी। पीटीआई 11 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी। खैबर-पख्तूनवा में 99 सीटों में से 18 पर पीटीआई और 6 पर एएनपी आगे थी।
विज्ञापन