फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Election 2018: Imran Khan is near to form government but needed support from small parties

पाकिस्तान चुनाव 2018: बहुमत के लिए इमरान को है 25 सीटों की दरकार, सत्ता के लिए करेंगे गठबंधन

Fri, 27 Jul 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Fri, 27 Jul 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Pakistan Election 2018: Imran Khan is near to form government but needed support from small parties

पाकिस्तान चुनाव के नतीजों में क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ को आवाम से सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं। उनकी पार्टी को 272 में से 110 सीटों पर जीत मिली है। हालांकि सरकार बनाने के लिए उन्हें 25 और सीटों की जरुरत है। जिसके लिए उन्हें अपने सहयोगियों के साथ गठबंधन करने की जरुरत है। माना जा रहा है कि वह अपनी जैसी सोच वाले छोटे दलों के साथ गठबंधन करके सरकार बना सकते हैं।

विज्ञापन


इमरान खान के प्रमुख प्रतिद्वंदी और पनामा पेपर्स मामले में सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएन-एल को चुनाव में 63 सीटें मिली हैं। वहीं बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को 39 सीटे मिली हैं। किसी भी पार्टी को पाकिस्तान में सरकार बनाने के लिए 137 सीटों की जरुरत है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में 342 सदस्य होते हैं। जिनमें से 272 को आम चुनावों के जरिए सीधे तौर पर चुना जाता है। 
विज्ञापन


बची हुई सीटों में से 60 महिलाओं के लिए और 10 धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित होती हैं। आम चुनावों में पांच प्रतिशत से ज्यादा मतदान पाने वाली पार्टियां इन आरक्षित सीटों पर समानुपातिक प्रतिनिधित्व के हिसाब से अपने प्रतिनिधि भेज सकती हैं। गुरुवार को नतीजों के बाद इमरान ने देश की जनता को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने अपनी सरकार की नीतियों को लोगों के साथ बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव नतीजों के बाद अपने पहले भाषण में इमरान ने कहा कि 'उनके दिलो-दिमाग में जिस पाकिस्तान की कल्पना है अब वो शक्ल लेगी।' उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों से वो एक ऐसे पाकिस्तान का सपना बुन रहे हैं, जिसकी साख और तूती पूरी दुनिया में बोले। 36 मिनट लंबे भाषण में खान का पूरा जोर चीन, बलूचिस्तान और मध्य-पूर्व देशों पर रहा।


इमरान ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए तैयार है। अगर भारत सरकार एक कदम आगे बढ़ती है तो हम दो कदम आगे बढ़ेंगे। पैगम्बर के समय के शासन तंत्र की तरफ संकेत करते हुए उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान में मदीना जैसे कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे पहली प्राथमिकता शासन प्रणाली को ठीक करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed