फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan election 2018: Army will be deployed in the polling booth for the first time

पाकिस्तान चुनाव 2018: पहली बार पोलिंग बूथ के अंदर भी तैनात होगी सेना

Wed, 27 Jun 2018 05:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
Pakistan election 2018: Army will be deployed in the polling booth for the first time
pakistan-election-commission
पाकिस्तान चुनाव आयोग ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पहली बार पोलिंग बूथ के अंदर भी सेना को तैनात करने का फैसला किया है। अब तक चुनावों के दौरान सेना को सिर्फ अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों के बाहर तैनात किया जाता था। पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने रक्षा मंत्रालय को पत्र भेजकर 23 जुलाई से 26 जुलाई तक सेना को तैनात करने का अनुरोध किया है। देश भर में 4500 बिल्डिंगों में 85 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों के अंदर और बाहर सेना को तैनात करने के लिए साढ़े तीन लाख से ज्यादा सैनिकों की जरूरत होगी। इसके अलावा मतपत्रों की छपाई करने वाले सरकारी छापेखानों को भी सेना सुरक्षा मुहैया करा रही है। यही नहीं, मतपत्रों एवं चुनाव से संबंधित अन्य सामग्रियों की हिफाजत करने के लिए भी सेना की सेवाएं ली जाएंगी। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सेना, रेंजर और पुलिस अधिकारियों को एक ट्रैनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा जहां उन्हें यह बताया जाएगा कि चुनाव प्रक्रिया में कहां दखल देना है और कहां नहीं। इन सभी के लिए आचार संहिता भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की चिंता
पिछले आम चुनाव में अपने अधिकारियों पर हमलों से चिंतित चुनाव आयोग इस बार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। पिछले चुनाव में बलूचिस्तान में हुए हमले में कई अधिकारी मारे गए थे। इस बार उसने विभिन्न विभागों से 80 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed