फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan drops charges against 26/11 accused

मुंबई हमले में धन मुहैया कराने वाले आतंकी को पाक ने आरोपों से किया मुक्त

Fri, 09 Sep 2016 09:42 PM IST
एजेंसी/ लाहौर
एजेंसी/ लाहौर Updated Fri, 09 Sep 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Pakistan drops charges against 26/11 accused
26/11, mumbai attack - फोटो : Amar Ujala

पाकिस्तान एक बार फिर से 26/11 मुंबई हमले के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने से मुकर गया है। उसने मुंबई हमले के लिए धन मुहैया कराने वाले लश्कर-ए-ताइबा के पूर्व आतंकी सुफायान जफर को आरोपों से मुक्त कर दिया है। पाक की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने जफर को आरोपों से मुक्त करते हुए कहा कि उस पर लगे आरोप साबित नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


जफर को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। उस पर मुंबई हमले के लिए 14,800 रुपये देने और सह-अभियुक्त शाहिद जमील रियाज को 39.8 लाख रुपये मुहैया कराने का आरोप था। एफआईए के एक अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान जफर के खिलाफ किसी तरह के सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


उस पर मुंबई हमले के एक आतंकी को मदद देने का आरोप था, जो साबित नहीं हो सका। लिहाजा जफर के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है। अब अधिकारी 22 सितंबर को होने वाली मामले की अगली सुनवाई में चालान दाखिल करेंगे, लेकिन उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई हमले मामले में घोषित किया गया था भगोड़ा

Pakistan drops charges against 26/11 accused

मुंबई हमले मामले में अपराधी पाए जाने पर जफर को पाकिस्तान ने भगोड़ा घोषित कर दिया था, जिसके बाद से वह भूमिगत हो गया था। उसको पिछले महीने ही खैबर पख्तुनख्वा प्रांत से गिरफ्तार किया गया था।

वहीं, मुंबई हमले का मास्टरमाइंड एवं लश्कर-ए-ताइबा का कमांडर जकीउर रहमान लखवी मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद से भूमिगत हो गया है। इसके अलावा मामले में आतंकी अब्दुल वाजिद, मजहर इकबाल, हम्माद अमीन सादिक, शाहिद जमील रियाज, जामिल अहमद और यूनुस अंजुम अब भी रावलपिंडी की जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed