फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan do Surgical strikes India will remember for last generations: Raheel

अगर पाक ने सर्जिकल स्ट्राइक की, तो भारत पीढ़ियों तक नहीं भुला पाएगा: राहील

Fri, 25 Nov 2016 04:21 AM IST
एजेंसी/ कराची
एजेंसी/ कराची Updated Fri, 25 Nov 2016 04:21 AM IST
विज्ञापन
Pakistan do Surgical strikes India will remember for last generations: Raheel
Rahil Sharif - फोटो : File Photo

भारतीय सेना की जवाबी गोलीबारी के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनके सेना प्रमुख राहील शरीफ, नौसेना प्रमुख मोहम्मद जकाउल्ला और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल सोहेल अमन की गीदड़ भभकी सामने आई है।

विज्ञापन


राहील शरीफ ने कहा कि पाक सेना किसी भी सैन्य आक्रमण का जवाब देने में सक्षम है। अगर पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक करता है, तो भारत पीढ़ियों तक इसे भुला नहीं पाएगा। जबकि नवाज शरीफ ने कहा कि भारतीय सेना की ओर से कथित तौर पर नागरिकों को निशाना बनाने की घटना को पाकिस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा। 
विज्ञापन


वहीं, पाक नौसेना प्रमुख ने कहा कि पाक के जल क्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी के दोबारा प्रवेश करने की कोशिश करने पर कड़ा जवाब दिया जाएगा। दरअसल, हाल ही में पाक नौसेना ने झूठा दावा किया था कि भारतीय पनडुब्बी ने उसके जल क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया। हालांकि भारतीय नौसेना ने पाक के इस झूठे दावे को सिरे से खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सोहेल अमन ने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि वह भारत की धमकियों से नही डरते, बल्कि भारतीय सेना का सामना करने के लिए उनकी सेना हर तरह से तैयार है। सोहेल अमन ने धमकी भरे लहजे में कहा कि, ‘अच्छा होगा, अगर भारत संयमित रह कर तनाव दूर करने के लिए कश्मीर मुद्दे का हल निकालने पर विचार करे।’  

कराची में आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी से इतर जकाउल्ला ने कहा कि अगर भारत ने दोबारा पनडुब्बी भेजने की कोशिश की, तो पाक नौसेना अपनी संप्रभुता की सुरक्षा के लिए जवाब देगी। पिछले सप्ताह पाक नौसेना ने दावा किया था कि उसने अपने जल क्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी को प्रवेश करने से रोका है। हालांकि भारत ने पाक के इस दावे को झूठा बताया था। 

भारतीय नौसेना ने कहा था कि उसकी एक भी पनडुब्बी को जल के अंदर नहीं उतारा गया हैं। ऐसे में पाक के जल क्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी के प्रवेश करने का सवाल ही नहीं उठता है। राहील शरीफ ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो भारत इसे पाठ्यक्रम में अपने बच्चों को पढ़ाएगा कि सर्जिकल स्ट्राइक का मतलब क्या होता है।’ वहीं, एलओसी पर भारत की जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तानी सैनिकों समेत 12 लोगों के मारे जाने की खबर के बाद शरीफ की यह बौखलाहट सामने आई है। सरकार और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को उछालता रहेगा।


 

भारतीय पनडुब्बी ने प्रवेश कोशिश की, तो देंगे जवाब: पाक नौसेना 

Pakistan do Surgical strikes India will remember for last generations: Raheel
राहील शरीफ - फोटो : कक

अगर भारतीय पनडुब्बी ने दोबारा प्रवेश करने की कोशिश की, तो देंगे जवाब: पाक नौसेना 
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके नौसेना प्रमुख मोहम्मद जकाउल्ला की बौखलाहट सामने आई है। शरीफ ने कहा कि भारतीय सेना की ओर से कथित तौर पर नागरिकों को निशाना बनाने की घटना को पाकिस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं, दूसरी ओर से जकाउल्ला ने कहा कि पाक के जल क्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी के दोबारा प्रवेश करने की कोशिश करने पर कड़ा जवाब दिया जाएगा। 

दरअसल, हाल ही में पाक नौसेना ने झूठा दावा किया था कि भारतीय पनडुब्बी ने उसके जल क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया। हालांकि भारतीय नौसेना ने पाक के इस झूठे दावे को सिरे से खारिज कर दिया था।
 
एलओसी पर भारत की जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तानी सैनिकों समेत 12 लोगों के मारे जाने की खबर के बाद शरीफ की यह बौखलाहट सामने आई है। सरकार और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को उछालता रहेगा। वहीं, कराची में आयोजित नौवें अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी से इतर जकाउल्ला ने कहा कि अगर भारत ने दोबारा पनडुब्बी भेजने की कोशिश की, तो पाक नौसेना अपनी संप्रभुता की सुरक्षा के लिए जवाब देगी। 

पिछले सप्ताह पाक नौसेना ने दावा किया था कि उसने अपने जल क्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी को प्रवेश करने से रोका है। हालांकि भारत ने पाक के इस दावे को झूठा बताया था। भारतीय नौसेना ने कहा था कि उसकी एक भी पनडुब्बी को जल के अंदर नहीं उतारा गया हैं। ऐसे में पाक के जल क्षेत्र में भारतीय पनडुब्बी के प्रवेश करने का सवाल ही नहीं उठता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed